World test Championship : पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका से भी पिछड़ा भारत

SHARE:

ICC Test Championship

बीएपी न्‍यूज डेस्‍क। ICC Test Points आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 19-21 का फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम को मंगलवार को एक और झटका लगा है। इंग्लैंड से एजबेस्टन टेस्ट हारने के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 21-23 की अंक तालिका में पाकिस्तान से नीचे चला गया था। मंगलवार को उसे श्रीलंका ने एक और झटका दिया और अंक तालिका पांचवे स्थान पर धकेल दिया है। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में पारी और 39 रनों से हरा दिया। उसकी इस जीत से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल का सेनेरियो बदलकर रख दिया है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम की दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। श्रीलंका की जीत के बाद भारतीय टीम को इससे बड़ा नुकसान हुआ है। वह चौथे स्थान से खिसक कर अब पांचवें पर आ गया है। वहीं श्रीलंकाई टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि चौथे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम काबिज है।

श्रीलंका की इस जीत के साथ भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें कम होती दिखाई दे रही हैं। गॉल स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम ने इतिहास रच दिया और ऑस्ट्रेलिया को 6 साल बाद टेस्ट में मात दी। इस जीत के साथ श्रीलंका WTC अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गया है। इससे भारत और पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं यह मैच हारने से ऑस्ट्रेलिया को भी बड़ा झटका लगा है और वह टेबल के टॉप से दूसरे नंबर पर आ गया है।

ICC Test Points श्रीलंका ने अबतक 4 मैच जीते हैं और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक टेस्ट ड्रा रहा है। ऐसे में 52 अंक और 54.17 विनिंग प्रतिशत के साथ श्रीलंका तीसरे स्थान पर है। वहीं इस मैच को हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया का विनिंग प्रतिशत घटकर 70 हो गया है और वह दक्षिण अफ्रीका के बीचे आ गया है। ऑस्ट्रेलिया ने अबतक 6 मैच जीते हैं और मात्र एक में हार का सामना किया है। वहीं 3 मैच ड्रा रहे हैं। 84 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। भारत की बात की जाये तो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 में भारत अबतक 12 मुक़ाबले खेल चुका है। जिसमें से 6 में जीत हासिल की है। वहीं 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान दो मैच ड्रा भी हुए हैं। भारत के अभी 75 अंक हैं और विनिंग प्रतिशत 52.08 है। भारत से ऊपर पाकिस्तान है। पाकिस्तान ने 7 मैचों में 3 जीते हैं, 2 हारे हैं और 2 ड्रा रहे हैं। 52.38 विनिंग प्रतिशत और 44 अंकों के साथ पाकिस्तान चौथे नंबर पर है।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather