• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

ठाकरे की विरासत पर घमासान, एकनाथ शिंदे ने अपने गुट में संस्थापक बालासाहब ठाकरे का नाम जोड़ लिया

Maharashtra Political Crisis : विधानसभा में तकनीकी तौर पर शिंदे अब अपने गुट को ही असली शिवसेना की मान्यता देने की मांग कर रहे

BNPNEWS by BNPNEWS
June 25, 2022
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
Maharashtra Political Crisis

शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बैठक की।

18
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

 बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Maharashtra Political Crisis : शिवसेना के दो तिहाई से ज्यादा विधायक अपने पाले में कर चुके एकनाथ शिंदे ने जब अपने गुट के नाम में भी इसके संस्थापक बालासाहब ठाकरे का नाम जोड़ लिया, तो शिवसेना आगबबूला हो गई। शिवसेना की ओर से चेतावनी जारी हो गई कि किसी को भी शिवसेना एवं बालासाहब ठाकरे के नाम का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। दूसरी ओर बागी गुट शिवसेना की धमकियों का जवाब देने के लिए अब सड़क पर भी उतरने की तैयारी करने लगा है। इसकी बानगी आज एकनाथ शिंदे का प्रभाव क्षेत्र माने जानेवाले ठाणे में दिखाई दी।
शनिवार को सुबह खबर आई की गुवाहाटी में डेरा जमाए पड़े शिवसेना के बागी विधायकों ने अपने गुट का नाम ‘शिवसेना-बालासाहब ठाकरे’ रखने का फैसला किया है। लेकिन इसके कुछ देर बाद की शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना सांसद एवं प्रवक्ता संजय राउत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी को भी शिवसेना एवं इसके संस्थापक बालासाहब ठाकरे के नाम के दुरुपयोग की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस बैठक की अध्यक्ष खुद उद्धव ठाकरे कर रहे थे। बागी शिवसेना विधायकों की संख्या को देखते हुए अब तक पार्टी के दो तिहाई से ज्यादा विधायक एकनाथ शिंदे के साथ जा चुके हैं। इसे देखते हुए विधानसभा में तकनीकी तौर पर शिंदे अब अपने गुट को ही असली शिवसेना की मान्यता देने की मांग कर रहे हैं। अब उन्होंने अपने नए गुट के नाम में भी शिवसेना एवं ठाकरे शब्द जोड़ने की घोषणा कर दी है।

यही नहीं, आज शिवसेना के प्रभाव क्षेत्र वाले ठाणे में शिंदे समर्थकों द्वारा किए गए जवाबी प्रदर्शन में भी लोगों के हाथ में बालासाहब ठाकरे का पोस्टर नजर आ रहा था। शिवसेना की कार्यकारिणी बैठक में राउत ने और तल्ख लहजे में कहा कि जिन्हें वोट चाहिए, वे अपने बाप का नाम इस्तेमाल करें, न कि शिवसेना के जनक बालासाहब ठाकरे का। बाद में इसी बैठक को संबोधित करते हुए खुद उद्धव ठाकरे ने भी कहा कि वह चुनाव आयोग एवं विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे कि वह अनाधिकृत या पार्टी से बगावत कर चुके व्यक्तियों द्वारा शिवसेना एवं बालासाहब ठाकरे के नाम का दुरुपयोग न होने दें।
जबकि शिवसेना की कार्यकारिणी बैठक के बाद गुवाहाटी से ही पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे गुट के विधायक एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि हम सब शिवसैनिक हैं, और हमें नया नाम लेने की जरूरत ही नहीं है। हम तो सिर्फ इतना चाहते हैं कि पार्टी विधायकों का बहुमत हमारे साथ है, इसलिए हमारे गुट को मान्यता दी जाए। कोंकण के सावंतवाड़ी क्षेत्र से विधायक केसरकर के अनुसार यदि विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल हमारी मांग पर ध्यान नहीं देंगे तो हमें अदालत का सहारा लेना पड़ेगा। केसरकर ने यह भी साफ कर दिया कि संख्या बल हमारे साथ है। लेकिन हम अपने पार्टी अध्यक्ष (उद्धव ठाकरे) का सम्मान करते हैं, और हमारा गुट किसी और पार्टी के साथ विलय नहीं करेगा। यदि हमारे गुट को मान्यता नहीं मिलती, तो हम कोर्ट जाएंगे, या कोई और रास्ता अपनाएंगे। केसरकर ने कहा कि यह संवैधानिक संघर्ष है। हम बालासाहब ठाकरे के विचारों को नहीं छोड़ने वाले। हम कोई गलत या अवैधानिक काम नहीं करेंगे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cockroach Janata Party
राष्ट्रीय

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Vladimir Putin
राष्ट्रीय

पुतिन ने कहा- भारत बड़ा देश, उसकी राय विश्व में मायने रखती है

December 5, 2025
Railway Coaches
राष्ट्रीय

लीज पर रेल कोच ले सकेंगे व्यापारी

December 2, 2025
Next Post
Teesta Setalvad

मुंबई में तीस्ता सीतलवाड़ को एटीएस हिरासत में लिया, सुप्रीम कोर्ट ने एनजीओ की जांच की बताई थी जरूरत

Chief Minister Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा, इन फोटो में देखें सीएम कहां गए और क्‍या-क्‍या किए

IAS Officer Transfer

यूपी के  11 IAS अफसरों के हुए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

Discussion about this post

Recommended

citizenship in india

पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के गैर-मुसलमानों को नागरिकता दे सकेंगे 31 जिलाधिकारी

विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू

विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू

5 years ago
राष्ट्रपति मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा जा सकते हैं सौरव गांगुली या उनकी पत्नी डोना

राष्ट्रपति मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा जा सकते हैं सौरव गांगुली या उनकी पत्नी डोना

4 years ago
CM Yogi

योगी ने कहा, कार्रवाई नहीं हुई की तो एक दिन में 150 से ज्यादा अधिकारियों को कर दूंगा निलंबित

1 month ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?