मूसेवाला हत्याकांड : जनवरी में रची गई थी हत्या की साजिश, केकड़ा ने की मुखबिरी

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रोजाना बड़े खुलासे हो रहे हैं। पंजाब पुलिस ने हत्याकांड में लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने, रेकी और अपराधियों को शरण देने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश में कौन-कौन शामिल हैं। किसने रेकी की और कैसे घटना को अंजाम दिया गया है। इसका खुलासा पहली बार पंजाब पुलिस ने किया है। पुलिस ने चार और शूटरों की पहचान की है। इन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जनवरी महीने में ही रची जा चुकी थी साजिश
एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि आरोपी प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी ने जनवरी 2022 में हरियाणा से आए गोल्डी बराड़ के दो साथियों को पनाह दी थी और उनके जरिए सिद्धू मूसेवाला के घर और आसपास के इलाकों की रेकी भी की थी।  मोनू ने गोल्डी बराड़ के निर्देश पर दो शूटरों को उपलब्ध कराया। इन्होंने इसके बाद हत्या को अंजाम देने की खातिर शूटरों की टीम जुटाने में मदद की।

उन्होंने कहा कि पवन बिश्नोई और नसीब ने शूटरों को बोलेरो वाहन सौंपे थे और उन्हें ठिकाना भी मुहैया कराया था। इस बीच, एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि आईजीपी पीएपी जसकरण सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल रणनीतिक रूप से काम कर रहा है और शूटरों और अपराध में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटा है।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार लोगों की पहचान हरियाणा के सिरसा के संदीप सिंह उर्फ केकड़ा के रूप में हुई है। तलवंडी साबो निवासी (बठिंडा) मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, ढाईपई (फरीदकोट) मनप्रीत भाऊ, गांव डोडे कलसिया (अमृतसर) के सरज मिंटू.  तख्तमल (हरियाणा) के प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, हरियाणा के सोनीपत के रेवली गांव का मोनू डागर व हरियाणा के फतेहाबाद निवासी पवन बिश्नोई और नसीब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज- परिजनों से मिलने के बाद बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मूसेवाला के परिवार से मिले और उनके पिता को भावुक हो गले लगा लिया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई और नेता भी मनसा में सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे थे। यहाँ उनके साथ उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी भी थे। इस दौरान मूसेवाला के घर के आस-पास कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं। राहुल गांधी जब मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे तो मीडिया को घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी और न ही उन्होंने मीडिया से कोई चर्चा की। सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें इंसाफ दिलाने की बात कही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें