Sidhu Moosewala Murder: सीएम ने जांच के लिए किया न्यायिक आयोग का गठन, उत्तराखंड में एक संदिग्ध गिरफ्तार

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Sidhu Moosewala Murder Sidhu Moosewala Murder पंजाब के फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यायिक आयोग का गठन किया है। इसके साथ ही पुलिस ने उत्तराखंड में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार को राज्य पुलिस और एसटीएफ की मदद से 6 लोगों को पकड़ा गया।
हिरासत में लिए गए 6 लोगों में से एक पर संदेह है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। उसके बारे में पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि वह मूसेवाला की हत्या में शामिल था। पुलिस ने इस संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस की एक टीम ने तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई, काला जत्थेदी और काला राणा से पूछताछ की। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम पंजाब के लिए रवाना हो गई है।
सलाखों के पीछे होंगे अपराधी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। मुख्यमंत्री ने हत्याकांड की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया है। सीएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि मामले की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मौजूदा जज के अधीन एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है।
हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- क्यों सार्वजनिक किए सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज?
मूसेवाला को पहले राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा दी गई थी। शनिवार को पंजाब सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी या उसे कम कर दिया था। इसके साथ ही उन लोगों के नाम भी सार्वजनिक कर दिए थे, जिनकी सुरक्षा हटाई गई। इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा है कि सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक क्यों किए गए?
टे को मिल रही थी धमकियां
बलकौर सिंह ने बताया कि उनके बेटे मूसेवाला को लगातार धमकियां मिल रही थी। फिरौती की भी मांग की जा रही थी। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और अन्य गिरोह शामिल थे। यही कारण था कि
हमने बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर खरीदी थी लेकिन न जाने क्यों बेटा थार जीप लेकर निकल गया। काश वो फॉर्च्यूनर से निकला होता तो आज हमारे बीच होता। उन्होंने बताया कि रविवार को गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह घर पर आए थे। तीनों बात कर रहे थे और बात करते-करते ही थार जीप लेकर निकल गया। गनमैन को भी साथ नहीं ले गया।
मैं पीछे-पीछे भागा लेकिन..
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बताया कि जब मैंने गनमैन को घर देखा तो उसे बुलाकर पूछा कि सिद्धू कहां है। तब उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ निकल गए हैं। मेरी तो सांस अटक गई। मैंने उसे तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाया और बेटे के पीछे-पीछे हो लिया लेकिन जब हम जवाहरके गांव पहुंचे तो वहां देखा कि DL4CA-3414 नंबर की एक कार बेटे की गाड़ी के पीछे-पीछे जा रही थी। उसमें चार लोग बैठे थे। हम मूसेवाला की गाड़ी से काफी पीछे थे। जब सिद्धू गाड़ी लेकर बरनाला के मोड़ पर पहुंचा तो वहां पहले से ही बोलेरों में चार हमलावर तैयार थे। बोलेरो का नंबर PB05AP-6114 था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather