• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद केस : शनिवार से होगी एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही

सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक होगी कार्यवाही की प्रक्रिया

BNPNEWS by BNPNEWS
May 13, 2022
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद केस : शनिवार से होगी एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही
48
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्यूज डेस्क। Varanasi Gyanvapi Masjid ज्ञानवापी परिसर प्रकरण में एडवाकेट कमिश्नर की कार्यवाही शनिवार की सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। इस कार्यवाही को संपादित करने के लिए शुक्रवार को एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने सभी पक्षकारों को इस बाबत लिखित सूचना दी। एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही निर्धारित समय में पूरी न होने की दशा में अगले दिन फिर कार्यवाही को संपादित किया जाएगा। एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही की रिपोर्ट सुनवाई के लिए 17 मई को अदालत में प्रस्तुत की जाएगी।
एडवोकेट कमिश्नर व उनकी टीम अदालत के आदेश के मुताबिक कार्यवाही को पूरा करेंगे। इस दौरान कार्यवाही स्थल पर मुकदमे के वादी, प्रतिवादी, अधिवक्ता, एडवोकेट कमिश्नर व सहायक एडवोकेट कमिश्नर तथा कार्यवाही से संबंधित व्यक्तियों को छोड़कर कोई भी बाहरी व्यक्ति कार्यवाही में उपस्थित नहीं होगा। एडवोकेट कमिश्नर पक्षकारों द्वारा बताए गए बिंदुओं पर फोटो लेने व वीडियोग्राफी करने के लिए स्वतंत्र होंगे। यदि किसी स्थान पर अवरोध उत्पन्न किया जाता है, जैसे कहीं पर ताला आदि बंद कर दिया गया है, तो जिला प्रशासन को पूरा अधिकार होगा कि ताले को खुलवा या तुड़वा कर एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही करवाएंगे। इस कार्यवाही को संपूर्ण करवाने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त की होगी। पुलिस महानिदेशक व मुख्य सचिव गृह पर्यवेक्षण करेंगे। एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही में किसी के द्वारा कोई अवरोध उत्पन्न किया जाता है तो जिला प्रशासन एफआइआर दर्ज करवाकर सख्त से सख्त विधिक कार्यवाही करें।
काशी का मूल केंद्र है और अविनाशी तत्व है ज्ञानवापी
स्कंद पुराण के काशी खंड के अनुसार ज्ञानवापी काशी का मूल केंद्र है। यह आदिकाल से अब तक कभी नष्ट नहीं हो सका है, यही काशी का अविनाशी तत्व है, इसलिए इसीलिए काशी को अविनाशी कहते हैं। जब भी काशी में धार्मिक, वैज्ञानिक, भाैगोलिक या खगोलीय, कोई माप करनी हो, ज्ञानवापी को केंद्र में रखकर ही करना होगा। जो स्थान शरीर में नाभि का है, वही काशी में ज्ञानवापी का है। यह कहना है काशी के अध्येता प्रो. पीबी राना सिंह का। वह बताते हैं काशी का विस्तार जानना हो कि काशी कितनी लंबी चौड़ी है तो स्कंद पुराण का काशी खंड बताता है कि ज्ञानवापी को केंद्र में रखकर एक योजन का गोला खींचा जाय तो जो क्षेत्र उसमें समाहित होता है, उसे ही अविमुक्त क्षेत्र कहते हैं। यह वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध हो चुका है। डा. सिंह बताते हैं कि प्राचीनतम साहित्य हो या आधुनिक, जहां भी काशी तीर्थ क्षेत्र की चर्चा है, उसके केंद्र में ज्ञानवापी ही है। ज्ञानवापी पर कहीं भी ऐसा संदर्भ नहीं मिलता कि यह कभी किसी काल में नष्ट हुआ हो। ज्ञानवापी का अर्थ, ज्ञान का कूप स्कंद पुराण के अनुसार, पृथ्वी पर प्राणियों की उत्पत्ति हो या ज्ञान की, उसका भी केंद्र ज्ञानवापी ही है। कहा जाता है कि भगवान शिव ने अपने ज्ञान स्वरूप को स्पष्ट करने के लिए ईशान रूप में त्रिशूल से उस स्थान पर खोदाई की, जो आज भी कूप के रूप में उपस्थित है। जल का अर्थ है ज्ञान और वापी का अर्थ है कूप। इस तरह इसका नामकरण ज्ञानवापी हुआ। अमेरिकी खगोलशास्त्री ने किया था शोध प्रो. सिंह बताते हैं कि 1993-94 में एक अमेरिकी खगोलशास्त्री जान किम मालविल भारत आए था। वह भारत सरकार के कई प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे थे। मैं भी उनके साथ सहयोगी के रूप में था। उन्होंने जब पौराणिक उद्धरणों के अनुसार खगोल शास्त्र की विधि से काशी की माप की तो यह तथ्य वैज्ञानिक रूप से भी सत्य सिद्ध होकर सामने आया कि ज्ञानवापी ही काशी का केंद्र है। वह बताते हैं कि स्कंद पुराण के काशी खंड में सात उपखंड हैं, इनमें पांचवें खंड में ज्ञानवापी महात्म्य का वर्णन है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Chinese Manjha
यूपी

चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला

December 11, 2025
SIR Varanasi
यूपी

मृतक समेत अन्य 5,93,539 मतदाताओं का नाम कटना तय

December 11, 2025
भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड
यूपी

भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड

December 7, 2025
Next Post
निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हर हालत में सुनिश्चित कराया जाए-मुख्यमंत्री

निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हर हालत में सुनिश्चित कराया जाए-मुख्यमंत्री

भारत में अलग-अलग पंथ और समुदाय हैं, परन्तु ये विभाजन के लिए नहीं हैं-योगी आदित्यनाथ

भारत में अलग-अलग पंथ और समुदाय हैं, परन्तु ये विभाजन के लिए नहीं हैं-योगी आदित्यनाथ

त्रिपुरा में चुनाव से पहले भाजपा ने बदला मुख्यमंत्री, बिप्लब की जगह लेंगे माणिक साहा

त्रिपुरा में चुनाव से पहले भाजपा ने बदला मुख्यमंत्री, बिप्लब की जगह लेंगे माणिक साहा

Discussion about this post

Recommended

CO of Sambhal

होली साल में एक दिन आती है और जुमा 52 बार : सीओ अनुज

1 year ago
Indian Bank Employees Union

इंडियन बैंक एम्पलाइज यूनियन के अध्‍यक्ष बने आरबी चौबे

1 year ago
भारत ने 1,000 साल तक अपनी संस्कृति, भाषा और धर्म के लिए लड़ाई लड़ी : अमित शाह

भारत ने 1,000 साल तक अपनी संस्कृति, भाषा और धर्म के लिए लड़ाई लड़ी : अमित शाह

4 years ago
सिद्धि योग में 21 जनवरी को करें सकट चतुर्थी व्रत

सिद्धि योग में 21 जनवरी को करें सकट चतुर्थी व्रत

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?