Cyclone Asani : आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, विशाखापत्तनम बंदरगाह बंद

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क । Cyclonic Storm Asani  heavy to very heavy rainfall बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान असानी के मंगलवार को धीरे-धीरे कमजोर होने के संकेत मिले। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज रात से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। तूफान के चलते विशाखापत्तनम बंदरगाह को बंद कर दिया गया है। यहां समुद्री नावों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है। आज तूफान के आंध्र प्रदेश के बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम पहुंचने की संभावना है। इसके चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा के पूर्वी तट के पास 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द
विशाखापत्तनम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक श्रीनिवास ने कहा कि इंडिगो ने खराब मौसम का हवाला देते हुए 23 उड़ानें रद्द कर दी हैं। वहीं, एयर एशिया की चार उड़ानें भी रद्द हैं। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान के चलते ओडिशा के पूर्वी तट के पास 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आईएमडी ने अपने नवीनतम ट्वीट में कहा कि 10 मई की रात को उत्तरी तटीय एपी (आंध्र प्रदेश) में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
11 मई की सुबह विशाखापत्तनम पहुंच जाएगा असानी
आईएमडी की भविष्यवाणियों के अनुसार गंभीर चक्रवाती तूफान असानी 11 मई की सुबह तक काकीनाडा और विशाखापत्तनम तटों के करीब पहुंच जाएगा और आंध्र प्रदेश तट के साथ आगे बढ़ेगा और एक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो जाएगा। असानी पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश में काकीनाडा से लगभग 260 किमी दक्षिण पूर्व, विशाखापत्तनम से 300 किमी दक्षिण, ओडिशा में गोपालपुर से 490 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और ओडिशा में पुरी से 570 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे चक्रवात असानी के आज रात तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र तट और उससे सटे ओडिशा तट तक पहुंचने की संभावना है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather