• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष हेल्‍थ

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला : वाराणसी में 52 पीएचसी पर मुफ्त मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं, लाभान्वित हुए 1,790 मरीज

वाराणसी के सीएमओ ने की अपील - मच्छरों से बचाव के लिए घर व आसपास जमा न होने दें पानी

BNPNEWS by BNPNEWS
May 1, 2022
in हेल्‍थ
Reading Time: 1 min read
0
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला : वाराणसी में 52 पीएचसी पर मुफ्त मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं, लाभान्वित हुए 1,790 मरीज
1.9k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

Chief Minister health fair मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आम जनमानस को आसानी के साथ चिकित्सकीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देशानुसार रविवार को एक बार फिर से जिले के कुल 52 ग्रामीण व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। इसके साथ ही प्रत्येक स्वास्थ्य इकाईयों पर ”एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर” अभियान का शुभारंभ हुआ। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी। इसके साथ ही मरीजों निःशुल्क दवा एवं चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर संचारी रोगों डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकण्ठ तिवारी ने शहरी पीएचसी कोनिया एवं जैतपुरा का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर’ अभियान का शुभारंभ किया और गर्भवती को आयरन, कैल्शियम, फॉलिक एसिड एवं एलबेंडाजोल की दवा वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मेला में स्वयं की जांच कराई और मेले में दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिया गया कि पीएचसी की चिकित्सीय व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया जाये। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के आयोजन का प्रचार-प्रसार कराया जाये, जिससे अत्यधिक लोग इसका लाभ ले सकें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी, एसीएमओ डॉ एके वर्मा, कोनिया की एमओआईसी डॉ प्रतिभा सिंह व जैतपुरा की एमओआईसी डॉ रेनू सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
सीएमओ ने बताया कि आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य है कि एक ही छत के नीचे लोगों को अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाएं, जांच, उपचार और दवाएं आदि उपलब्ध हों। हमारा प्रयास है कि इस मेले से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। कोविड के खतरे को देखते हुए विभाग पूरी तरह से सतर्क है। सभी लोग सहयोगात्मक व्यवहार करें जिससे जांच, उपचार और दवाओं आदि की सुविधा आसानी से मिल सकेगी।
सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की कि संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया आदि से बचाव के लिए घर व आसपास ज्यादा दिन तक पानी जमा न होने दें, क्योंकि ठहरे व साफ पानी में ही डेंगू का मच्छर पनपता है।साफ-सफाई का जरूर ध्यान रखें। गर्म व ताजा खाना ही खाएं। पीने के पानी को हमेशा ढक कर रखें व स्वच्छ व साफ पानी का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि “हर शनिवार व रविवार मच्छर पर वार” को ध्यान में रखते हुए जमा हुए पानी स्रोतों का विनष्टीकरण जरूर करें। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना, दो गज दूरी और हाथों को बार-बार सैनिटाइज करना न भूलें। मेले में 1790 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें 613 पुरुषों, 933 महिलाओं और 244 बच्चों को देखा गया । इन स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगाकर 106 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान कोविड हेल्प डेस्क पर 1238 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गईं, जिसमें 533 व्यक्तियों का एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गए। इसके अलावा 92 लोगों की हेपेटाइटिस-बी व सी की जांच हुई, 140 बुखार के, 129 लोगों की मलेरिया जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं, 51 लिवर, 94 श्वसन, 179 उदर, 72 मधुमेह, 249 त्वचा संबन्धित मरीज, 7 टीबी के संभावित लक्षण दिखने वाले व्यक्ति, 18 एनीमिक महिलाएं, 38 हाईपेर्टेंशन, 238 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) एवं 655 अन्य रोगों के मरीज देखे गए। वहीं 27 मरीजों को संदर्भित किया गया। मेले में एक भी बच्चा कुपोषित नहीं पाया गया। 11 मरीजों को चिकित्सीय उपचार के लिए भेजा गया। इसके अलावा 26 मरीजों को आँख की स्क्रीनिंग की गयी जिसमें 2 मरीजों को सर्जरी, 5 मरीजों को जनरल सर्जरी, 2 मरीजों को ईएनटी सर्जरी, 5 मरीजों को ओब्स एवं गायनी सर्जरी व 2 मरीज को अन्य सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। जिला स्तर पर मेले में 93 मेडिकल ऑफिसर एवं 358 पैरामेडिकल स्टाफ ने कार्य किया।
मेला में मिलीं सुविधाएं
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गई। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं, उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Lakshmi Hospital
हेल्‍थ

अब नये कलेवर में मरीजों के सेवार्थ होगा लक्ष्मी हॉस्पिटल

June 19, 2026
Six Pocket Syndrome
हेल्‍थ

सिक्स-पॉकेट सिंड्रोम: बढ़ती सामाजिक चुनौती है

November 1, 2025
Health Insurance
हेल्‍थ

जीएसटी शून्य होने से ज्यादा कवरेज वाले हेल्थ इंश्योरेंस की मांग 38 % बढ़ी

October 30, 2025
Next Post
ई-पेंशन पोर्टल का ऑनलाइन शुभारंभ, अब सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले होगा पेंशन-ग्रेच्युटी का भुगतान

ई-पेंशन पोर्टल का ऑनलाइन शुभारंभ, अब सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले होगा पेंशन-ग्रेच्युटी का भुगतान

भारत के पास दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्ट-अप इको-सिस्टम है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा में ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक संबंध चर्चा के महत्वपूर्ण मुद्दे होंगे

उप मुख्यमंत्री ने वाराणसी को पूरे प्रदेश में विकास माडल के रूप में स्थापित किए जाने पर दिया जोर

उप मुख्यमंत्री ने वाराणसी को पूरे प्रदेश में विकास माडल के रूप में स्थापित किए जाने पर दिया जोर

Discussion about this post

Recommended

gold silver rate

सोना और चांदी उच्चतम स्तर पर

10 months ago
Rave Party in Goa

गोवा में महिला मित्र संग रेव पार्टी कर रहे वाराणसी के डॉक्टर गिरफ्तार

IPL 2023

IPL 2023: रिटेन, रिलीज और ट्रेडेड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट, अब तक के बड़े अपडेट

ai movie naisha

सुपरस्टार्स को किनारे कर AI का होगा बॉलीवुड पर कब्जा

1 year ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?