• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

यूपी एमएलसी चुनाव में 36 में से 33 पर भाजपा की जीत

100 सदस्यीय उच्च सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 67 हो गयी

BNPNEWS by BNPNEWS
April 12, 2022
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
उत्तर प्रदेश विधान परिषद : निर्वाचन के लिए वाराणसी में 11, चंदौली में 9, भदोही में 6 मतदेय स्थल
2.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। यूपी में विधानपरिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र (एमएलसी) की 36 में से 33 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। मंगलवार को 27 सीटों पर हुई मतगणना में से 24 सीटें भाजपा को मिली। इससे पहले 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके थे।मुख्य विपक्षी दल सपा का खाता नहीं खुल सका। प्रचंड जीत के साथ भाजपा ने राज्य विधानमण्डल के उच्च सदन में भी बहुमत हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ ही 100 सदस्यीय उच्च सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 67 हो गयी है।
निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 27 सीटों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसमें भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बना ली। दोपहर बाद घोषित परिणाम में भाजपा ने 27 में से 24 सीटें जीत लीं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी, आजमगढ़ और प्रतापगढ़ सीट पर पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा।
हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में 111 सीटें जीतने वाली सपा का विधानपरिषद चुनाव में खाता तक नहीं खुला। उसे अपने गढ़ माने जाने वाले इटावा-फर्रुखाबाद और आजमगढ़ में भी हार का मुंह देखना पड़ा।
घोषित परिणामों के मुताबिक भाजपा ने मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महराजगंज, देवरिया—कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीटें जीत लीं।

विधानपरिषद की 36 सीटों के चुनाव में नौ सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 27 सीटों के लिए पिछले शनिवार को मतदान हुआ था। हालांकि भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में करारा झटका लगा है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत हासिल कर ली। भाजपा तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा आजमगढ़ सीट पर भी निर्दलीय उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की। प्रतापगढ़ सीट से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का प्रत्याशी विजयी रहा।
वाराणसी में पूर्व एमएलसी माफिया बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में 4234 मत पाकर चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के उमेश यादव को 3889 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल 170 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 127 मतपत्र निरस्त हुए हैं।

गोरखपुर-महराजगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार सी.पी. चंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रजनीश यादव को 4432 मतों से पराजित किया। चंद को 4839 मत प्राप्त हुए जबकि यादव को मात्र 407 वोट मिले।
रायबरेली सीट से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के वीरेंद्र शंकर सिंह को 2175 मतों से हराया। दिनेश को 2304 और वीरेंद्र को 129 वोट मिले। दिनेश लगातार तीसरी बार एमएलसी चुने गये हैं।

कानपुर-फतेहपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अविनाश सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के दिलीप सिंह यादव को 4387 मतों से पराजित किया। चौहान को 4686 वोट मिले, जबकि यादव को 299 वोट मत प्राप्त हुए।

मुरादाबाद-बिजनौर सीट से भाजपा के सत्यपाल सैनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अजय मलिक को 5939 मतों से पराजित किया। सैनी को 6842 मत मिले जबकि मलिक को 903 वोट हासिल हुए।

गाजीपुर सीट से भाजपा के विशाल सिंह चंचल ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मदन यादव को 1790 मतों से हराया। चंचल को 2422 मत मिले जबकि सपा के मदन यादव को 632 वोट हासिल हुए।

आगरा-फिरोजाबाद सीट से भाजपा के विजय शिवहरे ने 3266 मतों से जीत दर्ज की। शिवहरे को 3471 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी दिलीप यादव को मात्र 205 वोट ही हासिल हुए।

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार वंदना मुदित वर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी आरिफ को 3001 मतों से हराया। वंदना को 3843 वोट मिले जबकि आरिफ को 842 मत हासिल हुए।

झांसी-ललितपुर-जालौन सीट से भाजपा उम्मीदवार रमा निरंजन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के श्याम सुंदर सिंह को 579 मतों के अंतर से हराया। रमा को 2092 मत प्राप्त हुए जबकि सिंह को 1513 वोट मिले।

जौनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह 2357 मतों के अंतर से जीत हासिल कर दोबारा एमएलसी चुने गए। सिंह को 3129 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मनोज यादव को 772 मत प्राप्त हुए।

पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अमित यादव को 3335 मतों से हराया। गुप्ता को 3600 मत मिले हैं जबकि यादव को मात्र 265 मत प्राप्त हुए।

लखनऊ-उन्नाव सीट से भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र प्रधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील सिंह को 3088 मतों से पराजित किया। प्रधान को 3488 वोट मिले जबकि सिंह को 400 मतों से संतोष करना पड़ा।

देवरिया सीट पर भाजपा के रतनपाल सिंह ने 3224 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 4255 वोट प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के डॉक्टर कफील खान को 1031 मत मिले।

प्रयागराज में भाजपा के केपी श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के वासुदेव यादव को 1658 मतों से हराया। श्रीवास्तव को 3180 मत मिले जबकि सपा के वासुदेव यादव को 1522 वोट प्राप्त हुए।

बहराइच में भी भाजपा ने परचम लहराया है। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी डाक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अमर यादव को 3188 मतों से हराया। प्रज्ञा को 3419 मत तथा यादव को 231 वोट मिले।

मेरठ-गाजियाबाद में भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र भारद्वाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील रोहटा को 3433 मतों से पराजित किया। भारद्वाज को 3710 तथा रोहटा को 277 वोट हासिल हुए।

सुलतानपुर सीट से भाजपा के शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने 1269 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सिंह को 2480 तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार शिल्पा प्रजापति को 1211 मत प्राप्त हुए हैं।

बरेली-रामपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह ने विजय प्राप्त की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार मशकूर अहमद को 3826 मतों से हराया। सिंह को 4227 वोट मिले जबकि अहमद को 401 मत प्राप्त हुए।

प्रतापगढ़ सीट पर राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के हरि प्रताप सिंह को 1107 मतों से हराया। अक्षय प्रताप सिंह को कुल 1721 वोट प्राप्त हुए जबकि हरि प्रताप सिंह को 614 मत मिले। सपा के विजय बहादुर को 380 मत प्राप्त हुए।

बस्ती-सिद्धार्थनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुभाष यदुवंश 4280 वोट से विजयी हुए। उन्हें कुल 5167 मत मिले है। सपा प्रत्याशी सन्तोष यादव सन्नी को 887 वोट प्राप्त हुए है।

बाराबंकी सीट से भाजपा के अंगद कुमार सिंह 1745 मतों से विजयी घोषित किये गये। उन्हें 2272 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राजेश यादव को 527 मत प्राप्त हुए।

अयोध्या में फैजाबाद-अम्बेडकर नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार हरि ओम पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के हीरालाल यादव को 1680 मतों से हराया। पाण्डेय को 2724 और यादव को 1044 मत प्राप्त हुए।

गोण्डा-बलरामपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं। जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी सपा के भानु त्रिपाठी को 4401 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी को मात्र 171 मत मिले।

बलिया सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू ने जीत हासिल की है। उन्हें 2259 तथा सपा प्रत्याशी अरविंद गिरि को 278 मत प्राप्त हुए। पप्पू ने चौथी बार लगातार जीत हासिल किया है। वह विधानसभा चुनाव के ऐन वक्त सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

सीतापुर सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 3753 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अरुणेश यादव को मात्र 61 मत प्राप्त हुए।

इटावा—फर्रुखाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रान्शू दत्त द्विवेदी ने सपा प्रत्याशी हरीश यादव को 3482 मतों के भारी अन्तर से पराजित किया। द्विवेदी को 4139 मत तथा सपा प्रत्याशी हरीश यादव को 657 वोट मिले।

आजमगढ सीट पर भाजपा से निष्काषित एमएलसी यशंवत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह ने 2813 मतों से जीत दर्ज की है। सिंह को कुल 4075 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अरुण कांत यादव को मिले 1262 वोट प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी राकेश यादव को मात्र 356 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

राज्य की 100 सदस्यीय विधानपरिषद में अब भाजपा के 67, सपा के 17, बसपा के चार और कांग्रेस, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, अपना दल एवं निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय सदस्य, शिक्षक दल के दो जबकि निर्दल समूह का एक सदस्य है।

विधानपरिषद की 36 सीटें सात मार्च को संबंधित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो गई थीं। सदन की 37वीं सीट नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन की वजह से खाली हुई है। इसके अलावा एक अन्य सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा के लिये निर्वाचित होने के कारण विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Chinese Manjha
यूपी

चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला

December 11, 2025
SIR Varanasi
यूपी

मृतक समेत अन्य 5,93,539 मतदाताओं का नाम कटना तय

December 11, 2025
भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड
यूपी

भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड

December 7, 2025
Next Post
तुलसी घाट पर नहाने के दौरान मुगलसराय के छात्र डूबे

तुलसी घाट पर नहाने के दौरान मुगलसराय के छात्र डूबे

डिजिलॉकर खातों में उपलब्ध डिग्री को वैध दस्तावेजों के रूप में स्वीकार करें विश्वविद्यालय : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

एक साथ दो डिग्री प्राप्त करने से जुड़ी गाइडलाइन जारी

24वें तीर्थंकर महावीर स्‍वामी के जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा

24वें तीर्थंकर महावीर स्‍वामी के जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा

Discussion about this post

Recommended

21 मार्च को आने वाला है चक्रवाती तूफान ‘आसनी’, मौसम विभाग की चेतावनी

21 मार्च को आने वाला है चक्रवाती तूफान ‘आसनी’, मौसम विभाग की चेतावनी

गाजीपुर के जहूराबाद सीट से ही चुनाव लड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर, वाराणसी के शिवपुर से पुत्र अरविंद

गाजीपुर के जहूराबाद सीट से ही चुनाव लड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर, वाराणसी के शिवपुर से पुत्र अरविंद

4 years ago
Ration Card

500 से कम राशन कार्ड वाली दुकानों का होगा विलय

3 months ago
Lal Krishna Advani

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?