वाराणसी में लूट : पुलिस कर्मी बन वृद्धा को जेवर नहीं पहने को चेताया, फिर जेवर निकालने को कहा

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। चौक थाना क्षेत्र में हुई लूट का शुक्रवार को राजफाश कर कमिश्नरेट पुलिस पीठ थपथपा रही थी कि शनिवार को हौसला बुलंद लुटेरों ने दर्शन करने जा रही वृद्धा महिला का सरेआम सोने का कंगन और अंगुठी ले लिया। घटना कैंट थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी कालोनी के पास स्थित नवदुर्गा मंदिर के पास की है। हालांकि, कैंट पुलिस उचक्कागिरी मानकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस का दावा है कि लुटरे ईरानी गैंग से जुड़े हैं। काफी हद तक पुलिस उनके नजदीक तक पहुंच चुकी है, जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे। टकटकपुर निवासी आशु टेकचंदानी के साथ पीडि़ता उनकी पत्नी गीता चंदानी (60 वर्ष) नवग्रह दुर्गा मंदिर से दर्शन कर लौटते समय तीन लोगों ने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए धमकाने लगे। उन्होंने पहले सुरक्षा के नाम पर उनके हाथ में पहने सोने के दो कंगन व अंगूठी उतरवा कर एक कागज में लपेटा और उन्हें घर पर पहनने की हिदायत देकर चलता किया। ठगों ने उस कागज के पुडिय़ा को कब बदल दिया, उन्हें पता तक नहीं चला। कुछ दूर आगे बढऩे पर महिला ने कागज में लपेट कर दिए गए अपने गहनों को देखा तो उन्हें पता चला कि पुडिय़ा में उनके असली नहीं ये तो प्लास्टिक के कंगन हैं। महिला के रोने व चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पहुचीं पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए उच्चकों की तलाश कर रही है। पुलिस बेटे कमल टेक चंदानी निवासी अर्दलीबाजार टकटकपुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

शोहदों की आई शामत, सक्रिय हुई एंटी रोमियो टीम

नवरात्रि पर महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए शनिवार को काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष दल मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम को सक्रिय किया गया। रामनगर कस्बा, मालवीय चौराहा, दुर्गाकुंड, दशाश्वमेध चौराहा क्षेत्र के स्कूलों, कालेज, माल, बाजार, भीड़ भरे स्थानों पर पुलिस पहुंची है। वहां मौजूद संदिग्धों की चेकिंग की गई। पुलिस टीम के निशाने पर शोहदे रहे। इन जगहों पर बेवजह घूमने-टहलने वाले पुलिस सक्रियता को देखकर खुद ही हट बढ़ गए। कुछ को पकड़कर पुलिस ने चेतावनी दी। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में अवांछनीय तत्वों के भय को दूर करना रहा। क्षेत्र के दुकानदारों को भी बताया गया कि वो बेवजह घूमने-टहलने वालों को भीड़ लगाने ना दें।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather