The Kashmir Files : मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है : योगी

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। विवेक अग्रिहोत्री निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को जनता का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स का कुल कलेक्शन 141.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ ही साथ तगड़ी माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं, ऐसे में अब दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने को तैयार योगी आदित्यनाथ ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर ट्वीट किया है। बनने को तैयार योगी आदित्यनाथ ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर ट्वीट किया है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में फिल्म की तारीफ की है और उनके इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।
सीएम योगी का ट्वीट
दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुखिया बनने को तैयार योगी आदित्यनाथ के ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई है। इस फोटो में योगी के साथ द कश्मीर फाइल्स की टीम नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए योगी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘फिल्म द कश्मीर फाइल्स मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है। निःसंदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा। ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।’

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather