बीएनपी न्यूज डेस्क। मंडुआडीह-माधोसिंह रेल लाइन पर राजातालाब स्टेशन के आगे चित्तापुर गांव में सुबह ग्रामीण निकले थे तो डबल रेल लाइन के बीच में अज्ञात युवक-युवती का शव पड़ा देख सन्न रह गए। दोनों के शव आपस में लिपटे हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक पीले रंग का टी-शर्ट, खाकी रंग का पैंट व युवती सफेद रंग की छींटदार सूट व नीले रंग की सलवार पहनी हुई थीं। युवक के सिर पर और युवती के पेट में चोंट के निशान थे। प्रेमीयुगल के साथ कोई अनहोनी हुई या फिर उन्होंने खुदकशी की यह बात पहेली बनी हुई है। मिर्जामुराद एसओ एसबी सिंह का कहना हैं कि पहली नजर में दोनों के चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने की बात प्रकाश में आ रही हैं। शिनाख्त के बाद व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। सर्विलांस की मदद लेकर टूटे मोबाइल के जरिए भी दोनों का पता लगाया जा रहा हैं। शव के पास से दो टूटे मोबाइल व एक ब्लू टूथ तथा चप्पल मिला है। जेब में कुछ रुपये भी थे। मोबाइल में सिम नहीं होने पर कई सवाल उठने लगे हैं। पुलिस आत्महत्या-हत्या में उलझी हुई हैं। वहीं, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी पहुंच जांच कर नमूने ली।








