दो नई टीमों के आने से आइपीएल होगा रोमांचक, 26 मार्च से मैच शुरू

SHARE:

ipl 2025

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। आइपीएल के 14 संस्करण सफलतापूर्वक होने के बाद अब 26 मार्च से शुरू होने वाले 15वें सत्र के भी रोमांचक होने की उम्मीद है। इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमें शामिल हुई हैं। देश मे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश में इस लीग को लोकप्रिय बनाने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं।
आइपीएल के प्रसारक डिज्नी स्टार के मुखिया (खेल) संजोग गुप्ता ने कहा कि भारत में जितना क्रिकेट महाराष्ट्र में देखा जाता है उतना किसी और राज्य में नहीं देखा जाता। आइपीएल को हिंदी में देखने वाले बहुत हैं लेकिन आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र और गुजरात की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में आइपीएल कम देखा जाता है। हमारी कोशिश इस लीग को उत्तर प्रदेश में और ज्यादा लोकप्रिय बनाने की रहेगी। लखनऊ सुपरजाइंट्स के आने से हमें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा से लोग इस लीग को देखेंगे। यही कारण है, हम हिंदी कमेंट्री में एक पैनल तैयार कर रहे हैं। हम इस पैनल में कमेंट्री के लिए उन्हें ले रहे हैं जो किसी ना किसी रूप में आइपीएल से जुड़े रहे हों। इसके अलावा हिंदी कमेंट्री में हम उन लोगों को भी लेंगे जिन्हें भारतीय खिलाडिय़ों के बारे में जानकारी है। हमने हिंदी कमेंट्री में सुरेश रैना के अलावा हरभजन, पीयूष चावला, मुहम्मद कैफ को भी शामिल किया है। वे सभी आइपीएल से जुड़े रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हम पूरे टूर्नामेंट की मराठी भाषा में भी कमेंट्री कराएंगे। पूरा आइपीएल महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई में हो रहा है। उसके अलावा गुजरात की टीम नई आई है तो हम पहली बार गुजराती कमेंट्री भी करवा रहे हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather