वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय टीम में शाहरुख खान

SHARE:

Board of Control for Cricket in India

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। 1st ODI against West Indies  वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की टीम में ईशान किशन और शाहरुख खान को जोड़ लिया गया है। भारत रविवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज करेगा। 6 फरवरी को पहला वनडे मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन में टी20 सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे के लिए ईशान किशन और शाहरुख खान को भारतीय टीम में शामिल किया है।”
इसके अलावा, बीसीसीआई ने बुधवार को मयंक अग्रवाल को सात सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम के साथ जोड़ा था। शिखर धवन, गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं नवदीप सैनी का भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। हालांकि, गुरुवार को कोई नया कोविड-19 मामला सामने नहीं आया और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने आगामी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather