आईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के काफिले की गाड़ी में लगीं गोलियां

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। मेरठ से दिल्ली जा रहे आईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमले की खबर है। हैदराबाद के सांसद ने कहा है कि उनकी गाड़ी पर गाजियाबाद के डासना में 3-4 राउंड फायरिंग की गई। उन्होंने खुद को महफूज बताया है। ओवैसी में कार में गोलियों के निशान दिखाते हुए तस्वीर भी ट्वीटर पर साझा की है।
ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, ”कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं। 4 राउंड फायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया। हम सब महफूज हैं। अलहमदु’लिलाह।” पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरी हुई है। यूपी की कई विधानसभा सीटों पर ओवैसी ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। प्रत्याशियों के समर्थन में ओवैसी यूपी में लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार के सिलसिले में गुरुवार को नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर जानलेवा हमला हुआ।
ओवैसी ने दिल्ली पहुंचकर मीडिया से बातचीत करते हुए घटना का पूरा ब्यौरा दिया। ओवैसी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उनके साथ चार गाड़ियां थीं। पिलखुआ के टोलगेट के पास गाड़ी स्लो हुई, उसी दौरान तेज आवाज हुई। हमारी गाड़ी में बैठे लोगों ने कहा कि हमला हो रहा है। जब हम निकल रहे थे फिर आवाज आई। हमारी गाड़ी में गोलियों के निशान हैं। गाड़ी पंक्चर हो गई तो एक फ्लाईओवर के पास गाड़ी बदलकर दिल्ली पहुंचे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather