काशी के गंगा तट पर नागनथैया की लीला निहारेंगे श्रद्धालु

SHARE:

Nagnathaiya in Kashi

 BNP NEWS DESK।   Nagnathaiya in Kashi  परंपराओं की कालजयी नगरी काशी में एक दिन मोक्षदायिनी मां गंगा स्वयं द्वापर युग की कालिंदी (यमुना) का स्वरूप धारण करती है और गंगा तट पर कृष्णकाल साक्षात होगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शुक्रवार को लाखों श्रद्धालु द्वापर युग को सजीव होता अपलक निहारेंगे। काशी के ‘लक्खा मेला’ में शुमार विश्वप्रसिद्ध ‘नागनथैया’ (कालिया नाग नाथन) लीला का मंचन होगा।

कृष्णलीला की नींव 16वीं शताब्दी में गोस्वामी तुलसीदास ने रखी थी

Nagnathaiya in Kashi इस ऐतिहासिक कृष्णलीला की नींव 16वीं शताब्दी में गोस्वामी तुलसीदास ने रखी थी। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र के अनुसार गोस्वामी जी ने रामलीला के साथ ही इस अद्वितीय कृष्णलीला का सूत्रपात किया था। ‘अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास’ के तत्वावधान में 500 वर्षों बाद भी पारंपरिक दोहों-चौपाइयों के सस्वर पाठ के साथ अनवरत जारी है। परंपरा निभाते हुए काशिराज परिवार के कुंवर अनंत नारायण सिंह शाही बजड़े पर सपरिवार आकर प्रभु के दर्शन कर विशेष नजराना अर्पित करते हैं।

नौ फन वाले कालिया नाग की 25 फीट लंबी पूंछ

तुलसी घाट पर नागनथैया लीला के लिए काष्ठ के कालिया नाग का रंग- रोगन चल रहा है। तैयारियों में जुटे कारीगरों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कालिया नाग की पूंछ लगभग 25 फीट लंबी बनाई गई है, जिसके नौ फनों में से प्रत्येक फन साढ़े तीन फीट ऊंचे और उतने ही चौड़े हैं। लीला के दिन इस विशाल नाग को बांस के सहारे पानी में स्थापित किया जाएगा। Nagnathaiya in Kashi

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें