BNP NEWS DESK। Prostitution वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में कैंट स्टेशन के पास टवेरा गली स्थित यादव पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना पर शनिवार देर रात 12 बजे पुलिस ने छापा मारा। एसीपी चेतगंज शुभम जैन की देखरेख में थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने पुलिस टीम के साथ जांच-पड़ताल की।
Prostitution इस दौरान दो युवक और चार युवतियां पकड़ी गईं। पुलिस टीम पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। पेइंग गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
देह व्यापार जैसी संदिग्ध गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही
सिगरा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच अभी जारी है। उन्होंने बताया कि पेइंग गेस्ट हाउस किसी राजेश यादव नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस के बगल स्थित कुछ कमरा लेकर भी गलत कार्य कराए जाने की सूचना थी। पुलिस की लगातार छापेमारी के बावजूद होटल और गेस्ट हाउस में देह व्यापार जैसी संदिग्ध गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। Prostitution







