ब‍िहार के अशोकधाम में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत

SHARE:

Bihar Ashokdham

BNP NEWS DESK।  Bihar Ashokdham ब‍िहार के लखीसराय में सावन की तीसरी सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। सूचना के अनुसार हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत होने की बात सामने आ रही! कुछ घायल हैं।
बताया जा रहा है कि घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात में उक्त मार्ग पर बिजली का पोल तार सहित गिर गया था। सोमवार की सुबह मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों के बीच पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

इसी दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके की ओर रवाना हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। Bihar Ashokdham

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather