तारापीठ के होटल में भीषण आग, छह श्रद्धालुओं की मौत

SHARE:

Tarapith Hotel Fire

BNP NEWS DESK। Tarapith Hotel Fire बीरभूम जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारापीठ मंदिर के समीप सोमवार अलसुबह एक पांच मंजिला होटल में लगी भीषण आग से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें रामपुरहाट मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tarapith Hotel Fire तारापीठ थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित ‘होटल बिदेशिनी’ में सुबह लगभग 4:30 बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शार्ट सर्किट होने के बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग और धुएं से पांच मंजिला पूरी इमारत को चपेट में आ गई।

मुख्य प्रवेश द्वार और रिसेप्शन क्षेत्र में आग की लपटें होने के कारण लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं खोज पाए और अंदर ही फंस गए।

उत्तर 24 परगना, मालदा और अलीपुरद्वार से आए कई परिवार इस दर्दनाक घटना का शिकार बने। पुलिस और अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather