BNP NEWS DESK। overbridge caved मीरजापुर – वाराणसी मार्ग एनएच सात के खजुरी नदी आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर 64 करोड रुपये से बनाया गया ओवरब्रिज का एप्रोच मार्ग पहली बारिश भी नहीं झेल सका और धंस गया। इससे मीरजापुर की ओर सड़क किनरे बनी दीवार लटक गई। आने जाने वाले वाहनों पर दुर्घटना होने का खतरा मडराने लगा। इसकी जानकारी होने पर सेतु निगम की टीम पहुंची और जर्जर स्थान पर बालू की बोरियों को रखवाकर किनारे को सुरक्षित कराया। बताया कि एप्रोच मार्ग की मिट्टी बारिश के कारण धंस गई है। इससे उसकी एक तरफ की दीवार लटक गई है। ठेकेदार को बुलाकर उसको ठीक कराया जाएगा।
overbridge caved बताया गया कि वर्ष 2024 में मीरजापुर – वाराणसी मार्ग पर खजुरी नदी आमघाट रेलवे क्रासिंग पर 64 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। जिसको राज्य सेतु निगम मीरजापुर व रेलवे की कार्यदायी संस्था की ओर से दिए गए टेंडर पर ठेकेदार ने बनाया था। ओवरब्रिज जनवरी 2026 में बनकर तैयार हुआ था। लगभग 900 मीटर लंबे पुल पर आने जाने के लिए 80 लाख रुपये की लागत से डेढ़ – डेढ़ सौ मीटर दोनों ओर एप्रोच मार्ग बनाया गया थाा।
फरवरी माह 2026 में इस ओवरब्रिज का उदघाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने किया था। ओवरब्रिज बनने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन इस ओवरब्रिज का एप्रोच मार्ग पहली बारिश को ही नहीं झेल सका और धंस गया। बारिश के चलते उसकी मिट्टी भसककर नीचे गिर गई, जिससे उसकी एक ओर की दीवार लटक गई। इसका वीडियो बनाकर लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
एप्रोच मार्ग से आने जाना वाले वाहनों पर खतरा में मडराने लगा। इसकी जानकारी होने पर सेतु निगगधे अधिकारी पहुंचे और छानबीन की। आमघाट ओवरब्रिज का एप्रोच मार्ग की मिट्टी धंसने से एक ओर की दीवार लटकी है। जिसकी सुरक्षा के लिए बालू की बोरियां रखवा दी गई है ताकि वहां से कोई नहीं जाए। जल्दी उसकी मरम्मत कर ठीक किया जाएगा। overbridge caved













Discussion about this post