श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

SHARE:

Shri Kashi Vishwanath Dham

BNP NEWS DESK।  Shri Kashi Vishwanath Dham श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की चारदीवारी तीन से चार फीट तक ऊंची की जाएगी। आइबी की अपर निदेशक विनीता शर्मा व एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा ने पिछले दिनों परिसर का निरीक्षण किया था, जिसमें में सुरक्षा दीवार ऊंची करने की जरूरत पाई गई थी। उन्होंने दीवार ऊंची करने के लिए निर्देशित किया है। अभी धाम की चहारदीवारी लगभग आठ फीट ऊंची है। इसमें निचले हिस्से में पत्थर तो ऊपर सुरक्षात्मक जाल (ग्रिल) लगाया गया है।

Shri Kashi Vishwanath Dham श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिसर सड़क से गंगा तट तक लगभग पांच लाख वर्ग फीट में विस्तारित है। केवल मुख्य मंदिर का क्षेत्रफल लगभग 30 हजार वर्ग फीट है। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने बैरिकेडिंग, होल्डिंग एरिया, वीडियो वाल व उद्घोषणा प्रणाली बनाने के निर्देश दिए।

धाम क्षेत्र में अतिरिक्त एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने, भैरव गेट पर आधुनिक स्लाइडिंग गेट स्थापित करने और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग संचालित करने के भी निर्देश दिए गए।

धाम क्षेत्र की गलियों एवं संवेदनशील मार्गों में सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया है। मगंगा घाटों व जलमार्ग सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए जल पुलिस, एनडीआरएफ एवं पीएसी की संयुक्त बोट पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर है। Shri Kashi Vishwanath Dham

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather