BNP NEWS DESK। Hanuman जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मैदागिन के भारतेंदु पार्क में स्थित श्री मनसापूरण हनुमान जी का भव्य रूप से श्रृंगार किया गया। प्रारम्भ में मंदिर के सेवईत प्रभु हनुमान भक्त आनन्द जी ने प्रभु राम भक्त श्री मनसापूरण हनुमान जी का सिंदूर लेपन के बाद सुगंधित फूलों और माला से श्रृंगार किया तथा मंदिर परिसर को फूल मालाओं के साथ भव्य रुप से सुसज्जित किया गया।
Hanuman प्रातः 7:30 बजे भारतेंदु पार्क में सुबह-सुबह मार्निंग वाक पर आने वाले सैकड़ों भक्तों द्वारा प्रत्येक मंगलवार की भ्रांति हनुमान चालीसा का भव्य रुप से पाठ किया गया तथा सैकड़ो महिलाओं द्वारा वहां पर प्रत्येक मंगलवार की भांति सुंदरकांड पाठ किया गया राम भक्त हनुमान जी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के जयकारे के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों के सहयोग से भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में चना व बेसन के लड्डू के साथ मालपुआ और शीतल पेय का वितरण किया गया
जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को हुए प्रभु श्री राम भक्त मंनसा पूरण हनुमान जी के श्रृंगार कार्यक्रम में हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह, संरक्षक विजय कपूर, सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, संजय जोशी, श्याम दास गुजराती ने सभी भक्तों के साथ प्रभु मंनसापूरण हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया । Hanuman
















Discussion about this post