BNP NEWS DESK। Dalmandi वाराणसी में दालमंडी सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है। इस कार्य की जद में आए 187 मकानों में से छह मस्जिद भी सूचीबद्ध है। इन्हें हटाए बिना इस कार्य का मूर्तरूप देना संभव नहीं है। मकान तोड़े जा रहे हैं और अब मस्जिदों की बारी है।
Dalmandi हालांकि जिला प्रशासन मस्जिदों को अन्य स्थल पर विस्थापित करने पर विचार कर रहा है। जिला प्रशासन और मस्जिद के मौलवी से वार्ता चल रही है। चौड़ीकरण की जद में आए सभी छह मस्जिद वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। अधिग्रहण को लेकर जिला प्रशासन ने वक्फ बोर्ड को पत्र भी भेजा है।
जवाब आने पर ही जिला प्रशासन अंतिम निर्णय लेगा कि मस्जिद का मुआवजा दिया जाए या अन्य स्थान पर विस्थापित किया जाए। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि किसी भी योजना में धार्मिक स्थल पड़ने पर उसे विस्थापित करने को लेकर नियम है और उसके लिए बजट भी शामिल रहता है। Dalmandi
नई सड़क से चौक थाने तक 650 मीटर लंबी दालमंडी सड़क 17.5 मीटर चौड़ी की जानी है। चौड़ीकरण की जद में मकान, मस्जिद के अलावा मंदिर भी है। इस क्षेत्र में मुसाफिर खाना तोड़ने पर वहां के मौलवी ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन से मिलकर अपनी बात रखी थी।
दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग ने छह मस्जिद अधिग्रहण करने के लिए अधिनियम 51 व 91 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। योजना समय पर पूरी करने को लेकर दालमंडी में 100 से अधिक मकानों की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। शुक्रवार को नगर निगम ने जर्जर घोषित सात मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की।
सभी छह मस्जिद वक्फ बोर्ड की संपत्ति
सभी छह मस्जिद वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। मस्जिद को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए वक्फ बोर्ड को पत्र जारी किया गया है। उम्मीद है कि नियमानुसार अधिग्रहण की कार्रवाई संपन्न होगी। यदि इसमें कोई अवरोध आता है तो आगे विचार कर निर्णय किया जाएगा। Dalmandi
















Discussion about this post