हिंदुओं को बनानी पड़ेगी तालिबान व आइसिस जैसी सेना : यति नरसिन्हानंद

SHARE:

Yeti Narasimhananda

BNP NEWS DESK। Yeti Narasimhananda गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत व महामंडलेश्वर यति नरसिन्हानंद सरस्वती ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के गुना में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को यदि अपना अस्तित्व बचाना है तो उन्हें तालिबान और आइसिस की तरह अपनी सेना तैयार करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि संघ और बजरंग दल जैसे संगठनों के भरोसे सनातन धर्म का बचना असंभव है। हिंदू रक्षा सेना या हिंदू सुरक्षा सेना जैसे नाम केवल इंटरनेट मीडिया पर फोटो पोस्ट करने वाले संगठन हैं।

Yeti Narasimhananda  उन्होंने कहा कि हिंदुओं के लिए भारत अब अंतिम शरण स्थली है। यह भी इस्लाम के पंजे में चली गई, तो सनातन धर्म जड़ से खत्म हो जाएगा। अगर हिंदुओं को जिंदा रहना है, तो उन्हें आइसिस जैसी कार्यप्रणाली अपनानी होगी, क्योंकि अब केवल बलिदानों से ही धर्म की रक्षा संभव है। तालिबान और आइसिस जैसे समर्पित और कट्टर सेना बनाने में कोई सक्षम है, तो वह उसका पूर्ण समर्थन करेंगे।

मानवता के दुश्मनों से लड़ रहा इजरायल

 

नरसिंहानंद ने कहा कि मुस्लिम युवतियां, मुस्लिम युवकों से ज्यादा जिहादी हैं इसलिए किसी भी हिंदू युवती को उनसे दोस्ती नहीं करनी चाहिए। ईरान-इजरायल युद्ध पर महंत ने कहा कि इजरायल मानवता के दुश्मनों से लड़ रहा है। 90 लाख इजरायली लोग दुनिया के 200 करोड़ जालिमों से जूझ रहे हैं। इजरायल के दुश्मन संपूर्ण मानवता के दुश्मन हैं, वे आज इजरायल से लड़ रहे हैं, कल हमसे लड़ेंगे। Yeti Narasimhananda

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें