Stock Market 2022: नए साल के पहले सप्ताह में ओमीक्रोन की स्थिति और वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन से जुड़ी खबरों, वृहद आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक रुख से नए साल के पहले सप्ताह में शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। बीता साल 2021 भारतीय शेयर बाजारों के लिए काफी ऐतिहासिक रहा है। इस दौरान बाजार ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। बीते साल बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 10,502.49 अंक या 21.99 प्रतिशत चढ़ा। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा बाजार की निगाह विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये के उतार-चढ़ाव पर भी रहरेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि यह सप्ताह एक नए माह की शुरुआत है। सप्ताह के दौरान निवेशकों की निगाह कई महत्वपूर्ण आंकड़ों मसलन मासिक वाहन बिक्री, भारत के विनिर्माण पीएमआई और सेवा पीएमआई पर रहेगी। इसके अलावा कोविड-19 से जुड़ी खबरें और वैश्विक बाजारों का प्रदर्शन भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बाजार में सुधार है, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि हम अनिश्चितता से उबर चुके हैं। मिश्रा ने कहा कि बाजार में मिलेजुले रुख के बीच भागीदारों को सतर्क रुख अपनाना चाहिए और हेजिंग के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि, सभी वर्गों के शेयरों में सुधार है, लेकिन हमारा मानना है कि बैंक, फार्मा, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों का प्रदर्शन अन्य की तुलना में बेहतर रहेगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather