बीएनपी न्यूज डेस्क। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेमस कलाकार जेठालाल यानी दिलीप जोशी बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी बेटी नियति की शादी हुई है, जो काफी सुर्खियों में बनी हुई थी। एक तरफ दिलीप जोशी बेटी को विदा करते हुए बेहद भावुक नजर आए, तो दूसरी तरफ शादी में उन्होंने जमकर ढोल भी बजाया था। इसी के साथ उनकी बेटी की ये शादी एक दूसरे कारण से भी खूब चर्चा में रही। दरअसल दिलीप की बेटी नियति ने शादी में बालों को डाई नहीं किया था, वो अपने ग्रे बालों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहीं।
दिलीप जोशी ने अब एक इंटरव्यू में बेटी के इन सफेद बालों को न छुपाने को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ‘उसका शादी में अपने सफेद बालों को रखने वाली बात हमारे लिए मुद्दा नहीं था। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि लोग इस तरह से सवाल उठाएंगे। नियति के सफेद बालों को लेकर हमारे घर में कभी बात भी नहीं हुई। क्योंकि जो जैसा है वो वैसा ही ठीक है। सभी ने इसे पॉजिटिव तरीके से ही लिया और मुझे खुशी है कि उसके इस कदम से दूसरों को भी प्रेरणा मिली है’।








