फरवरी में तापमान सामान्य से अधिक रहने

SHARE:

Temperature in February

BNP NEWS DESK।   Temperature in February देश में फरवरी में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने और बारिश कम होने का अनुमान है, खासकर हिमालयी क्षेत्र में जहां सर्दियों के शुष्क होने को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से जोड़ा जा सकता है। जनवरी में देश में सामान्य से 31.5 प्रतिशत कम बारिश हुई, जबकि पूरे देश में तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस माह न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। ऐसी सूरत में गेहूं और जौ जैसी फसलों के समय से पहले पकने की समस्या हो सकती है। बालियों में दाने नहीं बनेंगे और वे हल्के भी रह जाएंगे। पैदावार कम हो जाएगी।

emperature in February  महापात्रा ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी भारत (जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं) में फरवरी में मासिक वर्षा सामान्य से कम रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी के ज्यादातर भागों में पश्चिमी विक्षोभ की गैर मौजूदगी के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सर्दियों में मौसम शुष्क बना रहा, जहां 20 जनवरी के बाद ही हिमपात हुआ।

उन्होंने कहा- “समय के साथ पश्चिमी हिमालय में वर्षा में कमी का रुझान देखा गया है, जिसका कारण आइएमडी और अन्य संस्थानों द्वारा किए गए अध्ययनों में जलवायु परिवर्तन को बताया गया है।”

हालांकि उन्होंने कहा कि यह बताना मुश्किल है कि जलवायु परिवर्तन का कौन सा विशेष पहलू पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश में कमी का कारण है। उन्होंने कहा कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण देश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश हुई। जनवरी में बंगाल की खाड़ी में बने हवा के निम्न दबाव के क्षेत्र ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को छोड़कर देश के पूर्वी हिस्सों को बारिश से वंचित रखा।
महापात्रा ने कहा कि फरवरी में न्यूनतम तापमान देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, सिवाय दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों के जहां न्यूनतम तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।

इसी तरह, देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, मध्य भारत के दूरदराज के कुछ इलाकों और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान के सामान्य रहने का अनुमान है। emperature in February

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें