रूबी की पुलिस को चुनौती- साबित नहीं कर पाओगे

SHARE:

Sambhal Case

BNP NEWS DESK। Sambhal Case प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े करने वाली पत्नी रूबी ने पुलिस को दोष सिद्ध करने की खुली चुनौती दे डाली। जेल ले जाते समय रूबी बोली-अभी तो मुझे पकड़ लिया है, लेकिन कोर्ट में कुछ साबित नहीं कर पाओगे।

कहा, अभी शव के केवल कुछ हिस्से ही मिले हैं। अभी तक न सिर बरामद हुआ है, न ही हाथ-पांव के हिस्से। ऐसे में पुलिस कैसे साबित करेगी कि ये अवशेष राहुल के ही हैं? रूबी ने यह भी चुनौती दी कि पुलिस चाहे जितनी कोशिश कर ले, पति का सिर कभी नहीं ढूंढ़ पाएगी और जब तक सिर नहीं मिलता, तब तक उसका जुर्म सिद्ध नहीं किया जा सकता।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी गंगा में फेंके गए अंग मिलने की संभावना न के बराबर मान रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस रूबी, गौरव और टैक्सी चालक को घटनास्थल पर ले गई और अंगों की तलाश का प्रयास भी किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

पुलिस का कहना है कि वारदात एक माह से ज्यादा पुरानी है, ऐसे में अब तक अंग या तो गंगा के बहाव में बह गए होंगे या फिर उन्हें जलीय जीवों ने खा लिया होगा। हालांकि, सिर भले ही नहीं मिले, लेकिन मिले शव की डीएनए रिपोर्ट का बेटों के डीएनए से मिलान कर पहचान पुख्ता कर ली जाएगी।  इसके अलावा केस को मजबूत करने के लिए पुलिस के पास अन्य भौतिक और इलेक्ट्रानिक दोनों तरह के पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिससे हत्यारों को सजा मिलेगी।

फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये फंसाती थी

पुलिस जांच के अनुसार रूबी फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये पहले लोगों को फंसाती थी, फिर उन्हें जेल भिजवाने की धमकी देकर रुपये वसूलती थी। इतना ही नहीं हत्यारोपित ने कई थानों में भी छेड़छाड़ व मारपीट जैसे कई केस दर्ज करवाए हैं।
रूबी का भाई जुगनू चंदौसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। चोरी, लूट और छिनैती के आठ से 10 मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज हैं। वह मुरादाबाद जेल में बंद है। Sambhal Case

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें