दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में इंडिगो एयरलाइन की 25 उड़ानें निरस्त

SHARE:

Indigo Airline

BNP NEWS DESK । Indigo Airline  इंडिगो एयरलाइन ने शनिवार को भी बड़ी संख्या में अपनी उड़ानें निरस्त कर दीं। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे और गुवाहाटी सहित कई शहरों की उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं। एयर इंडिया की भी दो उड़ानें निरस्त हो गई हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह से ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मची हुई है। इंडिगो के बोर्डिंग काउंटर पर परेशान यात्रियों और इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। रिफंड और दूसरे विमानों के विकल्प के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी हुई है। हालांकि इन काउंटर पर यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। कई यात्री सड़क मार्ग से रवाना हुए।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को भी अफरा-तफरी

Indigo Airline लखनऊ, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में लगातार देरी का सिलसिला शनिवार को भी थम नहीं सका। सुबह से ही कई यात्री अपनी-अपनी फ्लाइट की सही स्थिति जानने के लिए एयरपोर्ट परिसर में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। यात्रियों का कहना है कि इंडिगो की कई उड़ानें या तो अनिश्चित देरी का सामना कर रही हैं या फिर बोर्डिंग समय बार-बार बदल रहा है।

ऐसे में यात्रियों को न तो सहायता डेस्क से संतोषजनक जवाब मिल पा रहा है, और न ही ऐप या डिस्प्ले बोर्ड पर सही समय दिखाई दे रहा है।
यात्रियों ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन से मांग की है कि वह स्थिति स्पष्ट करें और समय पर अपडेट जारी करें, ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। लंबे इंतजार और अव्यवस्था के कारण यात्रियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather