तृणमूल के खिलाफ जारी रखें लड़ाई, अगले साल चुनाव जीतेंगे : मोदी

SHARE:

Trinamool Congress

BNP NEWS DESK।   Trinamool Congress प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बंगाल के भाजपा सांसदों से राज्य में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव जीतने की दिशा में काम करने को कहा। बंगाल के भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उनके साथ मालदा उत्तर से लोकसभा सदस्य खगेन मुर्मू भी थे, जिन पर अक्टूबर में भीड़ ने हमला किया था।

Trinamool Congress मोदी ने मुर्मू का हालचाल पूछा और राज्य के भाजपा सांसदों से कहा कि वे राज्य में लोकतंत्र बचाने के लिए बंगाल सरकार का मुकाबला करें। भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बैठक के बाद बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए बंगाल सरकार से लड़ते रहें। हम इस सरकार को हटा देंगे। प्रधानमंत्री ने हमसे कहा कि हमें ये चुनाव जीतना है और हम चुनाव जीतेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह मुलाकात संसद भवन में की।

बैठक में राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर भी विशेष चर्चा हुई, जिसमें आगामी चुनावों के मद्देनजर बंगाल की मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना अहम था। चार नवंबर को बंगाल में एसआइआर शुरू होने के बाद से कई फर्जी मतदाताओं के पाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। साथ ही घुसपैठिये बांग्लादेशियों के भी बंगाल छोड़ने की खबरें हैं।

सूत्रों के अनुसार, मोदी ने फर्जी और अवैध मतदाताओं से मुक्त मतदाता सूची बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा की तरफ से किए जाने वाले उपायों पर बात की। प्रधानमंत्री ने सांसदों को एसआइआर को लेकर ‘सही बात’ जनता के सामने रखने के लिए सक्रिय होने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआइआर के परिणामस्वरूप मतदाता सूची में कौन रहेगा, कौन बाहर जाएगा, किसके (राजनीतिक दल के) वोट कम होंगे और किसके बढ़ेंगे, इन सब के बारे में बात करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सांसदों को केवल इस बात पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ने को कहा कि उनके क्षेत्र में कोई अवैध मतदाता नहीं रहेगा।
पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि पार्टी के प्रत्येक सांसद को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रचार तेज करना होगा। इसके अलावा सांसदों को अपने क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने को भी कहा गया है। प्रधानमंत्री ने जनसंपर्क बढ़ाने की सलाह दी है। Trinamool Congress

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें