• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

शिखर पर सनातन की धर्मध्वजा, संकल्प से सिद्धि का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिजित मुहूर्त में किया राम मंदिर पर ध्वजारोहण

BNPNEWS by BNPNEWS
November 25, 2025
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
Ram Mandir

शिखर पर सनातन की धर्मध्वजा, संकल्प से सिद्धि का प्रतीक

11
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  Ram Mandir यह जन्मभूमि पर राम मंदिर की पूर्णता के उद्घोष में सनातन का जयघोष था… पांच दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति के रूप में धर्मध्वजा शिखर पर थी और विह्वलता में कंपकंपाते हाथों से उसे प्रणाम करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंखें सजल। मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में वह चिर अभिलाषित क्षण आया जब सनातन की धर्मध्वजा शिखर पर थी।
Ram Mandir  इस क्षण को शब्दों में बांधना उतना ही कठिन है, जितनी कठिन यात्रा इस आंदोलन के शिखर तक पहुंचने की। प्रधानमंत्री के शब्दों में ‘आज अयोध्या नगरी सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष बिंदु की साक्षी बन रही है। सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों की वेदना विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज संपूर्ण भारत और विश्व राममय है और हर राम भक्त के हृदय में अपार अलौकिक आनंद है।’

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में बटन दबाकर 18 फीट की लंबाई और नौ फीट की चौड़ाई वाली ध्वजा फहराने के बाद प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर आए…दीर्घा से गूंजे जयघोष का उत्तर उन्होंने सियावर रामचंद्र की जय से दिया।

 Ram Mandir

सदियों लंबे एक ऐसे यज्ञ की पूर्णाहुति हुई

32 मिनट के संबोधन में उन्होंने सामाजिक समरसता, सहभागिता का भान कराते हुए कहा कि आज सदियों लंबे एक ऐसे यज्ञ की पूर्णाहुति हुई है, जिसकी पवित्र अग्नि 500 वर्षों तक प्रज्वलित रही। यह धर्मध्वजा भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज है।

 

इसका भगवा रंग, ॐ शब्द और कोविदार वृक्ष रामराज्य की कीर्ति को प्रतिरूपित करता है। यह ध्वज…संकल्प है, सफलता है। यह ध्वज…संघर्ष से सृजन की गाथा है, सदियों से चले आ रहे स्वप्नों का साकार स्वरूप है।

पीएम मोदी ने भगवान राम के चरित्र में सामूहिकता और सहभागिता की व्याख्या करते हुए कहा, विकसित भारत बनाने के लिए भी समाज की सामूहिक शक्ति की आवश्यकता है। राम मंदिर परिसर में बने माता शबरी, वाल्मीकि, विश्वामित्र के मंदिर सर्वसमाज के प्रेमभाव का प्रतीक हैं। निषादराज मित्रता तो जटायु और गिलहरीजी बड़े संकल्प के लिए छोटे प्रयास का प्रतीक हैं। हर देशवासी राम मंदिर आने पर सप्तऋषियों के भी दर्शन करें।

 

भारत के हर घर में और हर भारतीय में राम

इन सबके योगदान ने एक राजकुमार को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाया। उन्होंने कहा कि हमने सहभागिता की भावना से पिछले 11 वर्षों में महिला, दलित, पिछड़े, अति-पिछड़े, आदिवासी, वंचित, किसान, श्रमिक, युवा हर वर्ग को विकास के केंद्र में रखा है। जब देश का हर व्यक्ति, वर्ग, हर क्षेत्र सशक्त होगा, तब संकल्प की सिद्धि में सबका प्रयास लगेगा।

सबके प्रयास से ही 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तब तक हमें विकसित भारत का निर्माण करना ही होगा। मोदी ने कहा, भारत के हर घर में और हर भारतीय में राम हैं। गुलामी की मानसिकता इतनी हावी हो गई कि प्रभु राम को भी काल्पनिक घोषित किया जाने लगा।

अगर हम ठान लें तो मानसिक गुलामी से मुक्ति पा लेंगे। तब 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा होने से कोई रोक नहीं पाएगा। संबोधन के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमवीरों और वंचित वर्ग के लोगों से भी संवाद किया।

राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय का उद्घोष

अयोध्या के पावन धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत भावविभोर करने वाला अनुभव रहा। शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ यह अनुष्ठान हमारे सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय का उद्घोष है।

राम मंदिर का गौरवशाली ध्वज, विकसित भारत के नवजागरण की संस्थापना है। ये ध्वज नीति और न्याय का प्रतीक हो, ये ध्वज सुशासन से समृद्धि का पथ प्रदर्शक हो और ये ध्वज विकसित भारत की ऊर्जा बनकर इसी रूप में सदा आरोहित रहे…..भगवान श्री राम से यही कामना है। जय जय सियाराम।

एक्स पर पीएम नरेन्द्र मोदी का पोस्ट

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राममंदिर पर लहराता यह केसरिया ध्वज धर्म, मर्यादा, सत्य, न्याय और राष्ट्र धर्म का प्रतीक है। अब यहां हर दिन एक पर्व है और हर दिशा में राम राज्य की अनुभूति हो रही है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि धर्मध्वज पर कोविदार वृक्ष रघुकुल की सत्ता का प्रतीक है। आज ध्वज पर उसका अंकन हमारी अस्मिता की वापसी का प्रतीक है। अशोक सिंहल, रामचंद्र दास परमहंस और विष्णुहरि डालमिया का स्मरण करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस काम के लिए प्राण दिए, उनकी आत्मा आज तृप्त हुई होगी।

इससे पहले सुबह 9: 35 बजे एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मोदी साकेत महाविद्यालय पहुंचे। वहां से राममंदिर के आदि शंकराचार्य द्वार तक दोनों तरफ जुटे रामभक्तों का अभिवादन करते हुए वह राममंदिर पहुंचे। सभी ने रामलला के साथ ही सप्तषि मंडप और उप मंदिरों में दर्शन पूजन किया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Vindhyavasini
यूपी

मां विंध्यवासिनी के धाम में अब क्यूआर कोड स्कैन कर दान

July 2, 2026
CM Yogi
News

योगी ने कहा, कार्रवाई नहीं हुई की तो एक दिन में 150 से ज्यादा अधिकारियों को कर दूंगा निलंबित

June 17, 2026
Electric Crices
यूपी

यूपी में पांच दिनों में छह बिजली इकाइयों से उत्पादन बंद

June 11, 2026
Next Post
SIR in Bengal

तो मैं पूरे भारत में BJP की नींव हिला दूंगी...

T20 World Cup

15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान मैच, हो गया एलान

SILVER GROVE SCHOOL

काशी सांसद जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सिल्वर ग्रोव स्कूल का परचम लहराया

Discussion about this post

Recommended

GST

एक अप्रैल से पान मसाला पर 51 और सिगरेट पर 100 प्रतिशत जीएसटी सेस

OLX

ओएलएक्स पर आनलाइन मोबाइल खरीदने आए युवक का खून से लथपथ मिला शव

biometric attendance

माध्यमिक स्कूलों में आनलाइन उपस्थिति नहीं तो कटेगा वेतन

Arif Muhammad Khan

भारत की परंपरा जानने के लिए हटाएं अज्ञानता की परतें: आरिफ मुहम्मद खान

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?