बचपन का प्यार गाने से पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो का सुकमा में एक्सीडेंट, सिर पर आई है गंभीर चोट

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। ‘बचपन का प्यार’ गाने से पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिा गया है। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं. उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवर और एसपी सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
हादसा मंगलवार देर शाम करीब 5 बजे हुआ। सहदेव दोस्तों के साथ बाइक से शबरी नगर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर गिट्टी और रेत से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों उससे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सिर पर 4 टांके लगाए और इलाज शुरू किया। इसके बाद उसे जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया है। सहदेव के दोस्त को मामूली चोट आई है।

बचपन के प्यार गाने से मिला फेम  सहदेव के स्कूल टीचर ने 2019 में उनका एक वीड‍ियो रिकॉर्ड किया था। सहदेव अपने क्लास के अंदर स्कूल यून‍िफॉर्म में बचपन का प्यार गाने को लड़खड़ाती लेक‍िन बुलंद आवाज में बसपन का प्यार ल‍िर‍िक्स के साथ गाते हैं। टीवी के कई स्टार्स इस पर रील्स बना चुके हैं। रैपर बादशाह ने भी इस गाने का र‍िमिक्स वर्जन सहदेव के साथ तैयार किया है, जो काफी हिट हुआ है।
बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह से मुलाकात के बाद जब सहदेव सुकमा वापस लौटे तो लोगों की भीड़ उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ी। सहदेव ने बादशाह के बुलावे पर दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात भी की। रायपुर आने पर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लकमा ने उनका स्वागत किया। जिला प्रशासन भी बच्चे के स्वागत के लिए उमड़ पड़ा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather