BNP NEWS DESK। Girija Devi’s house राम की शक्तिपूजा और कामायनी समेत अपने अनेक नाटकों के लिये देश-दुनिया में विख्यात वाराणसी की संस्था रूपवाणी ने पद्मविभूषण से सम्मानित पूरब अंग की शीर्षस्थानीय गायिका गिरिजा देवी का वाराणसी-स्थित आवास क्रय करने के साथ ही उसे एक संस्कृति केंद्र की तरह विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. यह वही घर है जिसमें सुनंदा शर्मा, मालिनी अवस्थी, रीता देव और राहुल-रोहित मिश्र समेत अप्पाजी के शिष्य-शिष्याओं की कई रियाज़, प्रशिक्षण और आशीर्वाद से तैयार हुई हैं और अब दुनिया भर में बनारस अंग की उपशास्त्रीय गायकी का परचम लहरा रही हैं.
प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था रूपवाणी ने अर्जित किया विदुषी गिरिजा देवी का आवास और शुरू की परिसर की साफ़-सफ़ाई

Girija Devi’s house कवि-आलोचक-रंगनिर्देशक और रूपवाणी के प्रमुख व्योमेश शुक्ल ने बताया कि रूपवाणी के इस नए ठिकाने को विदुषी अप्पाजी (गिरिजा देवी) के सांस्कृतिक अवदान के अनुरूप गतिविधियों का एक प्रधान केंद्र बनाया जाएगा. यहाँ नियमित रूप से रूपवाणी के नाटकों का पूर्वाभ्यास और अभिनय की कार्यशाला तो होगी ही; समय-समय पर मूर्धन्य संगीतकारों के सान्निध्य में पूरब अंग और बनारस घराने की विविध विधाओं की बैठकी भी आयोजित की जाएगी. संगीत के सूक्ष्म और गूढ़ माने जानेवाले विषयों पर संगोष्ठियों और व्याख्यानों का आयोजन भी यहाँ होगा और भिन्न-भिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद का अभिलेखन होगा. इस केंद्र में तकनीक की सुविधा से संपन्न एक पॉडकास्ट स्टूडियो भी होगा.
पिछले दिनों गिरिजा देवी की एकमात्र संतान, उनकी बेटी और विधिक उत्तराधिकारी और जानी-मानी ओडिसी नृत्यांगना सुधा दत्ता कोलकाता से काशी आई हुई थीं. तभी दोनों पक्षों ने विक्रय अभिलेख पर हस्ताक्षर किए. Girija Devi’s house

राम की शक्तिपूजा और चित्रकूट का पूर्वाभ्यास ज़ोरों पर
रूपवाणी के दो नाटकों—राम की शक्तिपूजा और चित्रकूट का अभ्यास इन दिनों ज़ोर-शोर से चल रहा है. नवंबर और दिसंबर में शक्तिपूजा के अनेक मंचन होनेवाले हैं.
7 नवंबर : राम की शक्तिपूजा का मंचन; ITM विश्वविद्यालय, ग्वालियर
8 नवंबर : चित्रकूट का मंचन; ITM विश्वविद्यालय, ग्वालियर
17 नवंबर : राम की शक्तिपूजा का मंचन; काशी शब्दोत्सव; स्वतंत्रता भवन प्रेक्षागृह, बीएचयू
20 नवंबर; राम की शक्तिपूजा का मंचन; इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय; खैरागढ़
24 नवंबर; राम की शक्तिपूजा का मंचन; उत्तर प्रदेश महोत्सव; लखनऊ Girija Devi’s house















Discussion about this post