रोटरी फाउंडेशन का अर्पण 2025 सम्पन्न

SHARE:

Rotary Foundation Seminar

BNP NEWS DESK।  Rotary Foundation Seminar रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा संयोजित मंडल 3120 के वार्षिक रोटरी फाउंडेशन सेमिनार 2025 का आयोजन रविवार को होटल सूर्या, वाराणसी में अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस संगोष्ठी में 40 जिलों के 350 से अधिक रोटरी सदस्य शामिल हुए।

 

Rotary Foundation Seminar कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी मंडलाध्यक्ष रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल एवं क्लब अध्यक्ष रो. राजेश भाटिया को कॉलरिंग एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ किया गया।
अपने स्वागत उद्बोधन में सेमिनार चेयरमैन रो. अनिल के. जाजोदिया ने कहा कि रोटरी फाउंडेशन केवल दान की परंपरा नहीं, बल्कि संवेदना और सेवा की संस्कृति है जो समाज में विश्वास और विकास दोनों जगाती है।

स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा सेवा कार्य

 

सेमिनार के मुख्य अतिथि मुंबई से पधारे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक व फाउंडेशन ट्रस्टी रो. अशोक महाजन ने रोटरी फाउंडेशन की वैश्विक परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि रोटरी फाउंडेशन ने विश्व में शांति, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जो परिवर्तन लाया है, वह सच्चे मानवीय सहयोग का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि यह स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा सेवा कार्य है।  Rotary Foundation Seminar

सिलीगुड़ी से आये रीजनल रोटरी फाउंडेशन चेयरमैन रो. देवाशीष दास ने फाउंडेशन के विभिन्न योगदान स्वरूपों और पारदर्शी प्रक्रिया की जानकारी दी और सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। डिस्ट्रिक्ट फाउंडेशन चेयरमैन रो. सतपाल गुलाटी ने फाउंडेशन की वार्षिक योजनाओं और ग्रांट्स पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

सेमिनार में विभिन्न विषयों पर प्रेरक सत्र आयोजित किए गए

सेमिनार में विभिन्न विषयों पर प्रेरक सत्र आयोजित किए गए जिनमें रोटरी ग्रांट्स व एंडोमेंट फंड, ग्लोबल ग्रांट अनुभव साझा, सेवा में पारदर्शिता और सशक्तिकरण, साइबर अपराध जनजागरण आदि प्रमुख रहे और इनका संचालन पूनम गुलाटी, दिनेश गर्ग, वी.एन. सिंह ने किया। Rotary Foundation Seminar

 

कार्यक्रम के दौरान में शत प्रतिशत दान वाले रोटरी क्लबों और विभिन्न श्रेणी के दानदाताओं तथा आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडलाध्यक्ष उत्तम अग्रवाल, संयोजन मुकेश अग्रवाल, सतीश बजाज, अविनाश मेहरोत्रा, अजय गौतम, संजय गुप्ता, राजेंद्र मोहन साह, रोहित खेमका, गोविन्द किशनानी, मनोज जाजोदिया, विवेक अग्रवाल, रोहित पाठक, पंकज अग्रवाल, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अशोक चौरारिया, शशि साह, ललित गुप्ता, सी पी सिंह, भावना भरतिया, अजीत मेहरोत्रा, सोमदत्त रघु आदि एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश भाटिया ने किया। सेमिनार के उपरांत सामूहिक फोटो सत्र और दोपहरभोज का आयोजन हुआ। Rotary Foundation Seminar

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें