BNP NEWS DESK। Rohit Sharma अपने अंतिम पड़ाव में चल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अपने शानदार करियर में पहली बार आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
वह 38 साल और 182 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए। रोहित ने सिडनी में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और अंतिम वनडे में यादगार शतक (नाबाद 121) की बदौलत दो स्थान ऊपर चढ़कर इतिहास रच दिया। उनकी इस पारी से भारत ने नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
Rohit Sharma दाएं हाथ के इस प्रारंभिक बल्लेबाज ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली (नाबाद 74) के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपने 33वीं वनडे शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और तीन छक्के जड़े।
भारत के अपने साथी शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया
रोहित ने अपनी इस पारी से अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और भारत के अपने साथी शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया और पहली बार वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों की शीर्ष रैंकिंग हासिल की। इस नवीनतम रैंकिंग में रोहित के अलावा कुछ और भारतीय खिलाड़ी अपनी स्थिति को सुधारने करने में सफल रहे।
अक्षर पटेल आलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में चार स्थान के सुधार के साथ आठवें, जबकि गेंदबाजों की सूची में छह स्थान के सुधार के साथ 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
शीर्ष 10 रैंकिंग में सुधार करने वालों में न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर (चौथे स्थान पर) और आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (आठवें स्थान पर) शामिल है। न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले वनडे में शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक 23 स्थान के सुधार के साथ वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 25वें स्थान पर पहुंच गए है। Rohit Sharma
– 781 अंक के साथ भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा पहली बार आइसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष पर ।
– 2 स्थान की छलांग लगाकर हिटमैन पहुंचे शीर्ष पर, जबकि शुभमन गिल दो स्थान की नुकसान के साथ तीसरे नंबर पर पहुंचे।
– 745 अंक के साथ भारतीय टीम के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल तीसरे स्थान पर।
– नए कप्तान शुभमन गिल को पछाड़कर नंबर एक बने प्रारंभिक बल्लेबाज रोहित ।
– 38 वर्षीय रोहित शर्मा पिछले एक दशक में ज्यादा समय शीर्ष-10 में रहे हैं।
– 2019 में रोहित शर्मा ने हासिल की थी बेस्ट रेटिंग, इस दौरान उन्होंने 882 अंक हासिल किया था।
– पांचवें भारतीय वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में बन चुके हैं नंबर एक, इसमें रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली और गिल शामिल हैं ।
– 38 साल और 182 दिन की उम्र में रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए ।
– 18 साल के करियर में रोहित पहली बार वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं, वह 2007 में वनडे प्रारूप में पदार्पण किया था ।
– 2018 में रोहित शर्मा की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में थी सर्वोच्च स्थान, वह दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज थे । Rohit Sharma
शीर्ष पांच वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में दो भारतीय
नंबर, खिलाड़ी, अंक, देश
रोहित शर्मा, 781, भारत
इब्राहिम जादरान, 764, अफगानिस्तान
शुभमन गिल, 745, भारत
बाबर आजम, 739, पाकिस्तान
डेरिल मिशेल, 734, न्यूजीलैंड
















Discussion about this post