BNP NEWS DESK। Rinku Singh क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से तीन बार धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनसे पांच करोड़ की फिरौती मांगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार धमकी किसी और ने नहीं बल्कि मोस्ट वांटेड गैंग्स्टर दाऊद इब्राहिम गैंग ने दी है।
Rinku Singh इसी वर्ष फरवरी से अप्रैल के बीच रिंकू की प्रमोशनल टीम को तीन धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। इस मामले में पुलिस ने फिरौती मांगने वाले दोनों लोगों को वेस्टइंडीज से गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक का नाम मोहम्मद दिलशाद और दूसरे का नाम मोहम्मद नवीद बताया जा रहा है। हालांकि, रिंकू और उसके स्वजन धमकी मिलने की जानकारी से इन्कार किया है। उनके पिता खानचंद ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, रिंकू ने भी उन्हें नहीं बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन रिंकू के आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
रिंकू के स्वजन ने धमकी मिलने से इन्कार किया
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि क्रिकेटर रिंकू को अंडरवर्ल्ड से किसी भी प्रकार की धमकी हाल-फिलहाल में नहीं मिली है। यह काफी पुराना मामला है। इस बारे में रिंकू ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। वर्तमान में, रिंकू कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में रणजी अभ्यास मैच का हिस्सा बने हुए हैं। एसएसपी नीरज जादौन के अनुसार रिंकू के स्वजन ने धमकी मिलने से इन्कार किया है। मैंने भी रिंकू से बात करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
फिर भी उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सीओ कमलेश कुमार और महुआखेड़ा थाना प्रभारी जुगेंद्र सिंह फोर्स के साथ रिंकू सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां पिता खानचंद, मां बीना देवी, बहन नेहा सिंह व अन्य स्वजन से मुलाकात की। सीओ ने बताया कि स्वजन ने धमकी को लेकर इन्कार किया है, न ही कोई शिकायत की।
सर्वेंट क्वार्टर में बीता बचपन, आज क्रिकेट में अलग पहचान
क्रिकेट स्टार तक का रिंकू सिंह का सफर संघर्ष से भरा रहा। 1998 में जन्मे रिंकू आर्थिक तंगी की वजह से अधिक पढ़ नहीं पाए। मगर, क्रिकेट में रुचि भविष्य का रास्ता दिखा गया। 2009 में 11 वर्ष की उम्र में क्रिकेट का ककहरा सीखने को बल्ला थामा। पिता खानचंद और मां बीना देवी, रिंकू और उनके अन्य भाई-बहन के साथ गोविला गैस गोदाम के सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। पिता गैस सिलेंडर ढोते थे, कई बार रिंकू को भी यह काम करना पड़ा।
















Discussion about this post