आवारा कुत्तों पर नुक्कड़ नाटक कर रहे कलाकार को कुत्ते ने काटा

SHARE:

Stray Dogs

BNP NEWS DESK। Stray Dogs केरल में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। कलाकार राधाकृष्णन आवारा कुत्तों के काटने पर नुक्कड़ नाटक कर रहा था। नाटक के दौरान ही एक आवारा कुत्ता अप्रत्याशित रूप से मंच पर आ गया और उसने उनके पैर में काट लिया।
यह घटना केरल के मायिल गांव की है। रविवार शाम को नुक्कड़ नाटक के एक दृश्य में एक बच्चे पर कुत्ते द्वारा हमला दिखाया गया। मंचन की पृष्ठभूमि में भौंकने और बच्चे की चीखें सुनाई गई।

इसी बीच, आवाज सुनकर एक आवारा कुत्ता मंच पर चढ़ गया और उनके पैर में काट लिया।राधाकृष्णन ने सोमवार को बताया, “कुत्ता बाहर से आया था और उसने पांव में दांत गड़ा दिए। मैंने उसे छड़ी से भगाया। नाटक का दिलचस्प हिस्सा यह था कि दर्शकों को लगा कि मंच पर कुत्ते का आना नाटक का ही हिस्सा है।” राधाकृष्णन ने कुत्ते के काटने के बाद भी नाटक के शेष 15 मिनट पूरे किए।

बाद में उन्होंने आयोजकों को इसकी सूचना दी और इलाज के लिए परियारम सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हुआ है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या पर यह उनका पांचवां प्रदर्शन था। राधाकृष्णन ने कहा, “आवारा कुत्तों के हमलों पर आधारित नाटक ने मुझे वास्तविकता का सच्चा एहसास करा दिया। यह ऐसा अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।”

केरल पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों की समस्या से जूझ रहा है और राज्य में रेबीज के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों ने चिंता जताई है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather