गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में समुद्र में तैरने के दौरान मौत

SHARE:

Zubeen Garg

BNP NEWS DESK। Zubeen Garg असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में बिना लाइफ जैकेट के समुद्र में तैरते समय निधन हो गया। गर्ग 17 अन्य लोगों के साथ एक नौका यात्रा पर गए थे। असम के मुख्यमंत्री हिंत बिस्वा सरमा ने बताया कि सिंगापुर के अधिकारी गायक के साथ आए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और शनिवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Zubeen Garg  जुबीन गर्ग असमिया और हिंदी फिल्मों में कई गानों को अपनी आवाज दी थी। जुबीन गर्ग को 2006 में आई इमरान हाशमी स्टारर फिल्म गैंग्सटर के गाने ‘या अली’ से फेम मिली थी। 52 साल के जुबीन सिंगापुर में शुक्रवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय नार्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने गए थे।
जुबीन गर्ग के निधन के बाद नार्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल को रद कर दिया गया। शुरुआत में नार्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजकों ने एक बयान में कहा था कि गायक की मृत्यु स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई थी।

नार्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल आयोजकों के अनुसार, स्कूबा डाइविंग करते समय जुबिन गर्ग को सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया, जिसके बाद उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया।

बचाने के तमाम प्रयास

उन्हें बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद दोपहर करीब 2.30 बजे आइसीयू में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, बयान के कुछ ही देर बाद, एनईआइएफ के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत ने कहा कि जुबीन स्थानीय असमिया समुदाय के कुछ सदस्यों के साथ नौका यात्रा पर गए थे, तभी एक दुर्घटना हुई जिसमें उनकी जान चली गई।

पत्नी गरिमा गर्ग की एक आडियो रिकार्डिंग सामने आई

इस बीच, उनकी पत्नी गरिमा गर्ग की एक आडियो रिकार्डिंग सामने आई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके पति असमिया समुदाय के लोगों के साथ समुद्र में गए थे और तैरते समय उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। Zubeen Garg

गर्ग के कुछ लोकप्रिय गीतों में ‘अनामिका’, ‘मोनोर निजानोत’, ‘माया’, ‘आशा’ और ‘माजुलिर एजोनी सुवाली’ शामिल हैं। उन्होंने अन्य भारतीय भाषाओं में गाने के अलावा कई बंगाली गीतों को भी अपनी आवाज दी थी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जुबीन गर्ग के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जो कभी नहीं भरेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि जुबीन गर्ग का निधन एक भयानक त्रासदी है। उनकी आवाज ने एक पीढ़ी को परिभाषित किया और उनकी प्रतिभा वाकई बेजोड़ थी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें