• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 20, 2025
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

अयोध्या में जमीन घोटाले की उच्चतम न्यायालय के स्तर पर जांच हो, बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

अयोध्या में जमीन घोटाले की उच्चतम न्यायालय के स्तर पर जांच हो, बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

BNPNEWS by BNPNEWS
December 23, 2021
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
कार्यकर्ताओं के साथ मंथन के बाद प्रियंका गांधी ने पार्टी के महिला घोषणा पत्र को जारी करने का बना लिया मन
25
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के निकट जमीन की खरीद में घोटाला होने और मंदिर ट्रस्ट के पैसे का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय को इसका स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और शीर्ष अदालत के स्तर पर इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की है।
प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राम मंदिर के लिए देश के तकरीबन हर परिवार ने चंदा दिया। लोगों की आस्था को चोट पहुंचाई जा रही है। दलितों की जमीन खरीदी गई है जो कानून के तहत खरीदी नहीं जा सकती। यानी उनकी जमीन हड़पी गई है। जमीन को राम मंदिर ट्रस्ट को बहुत अधिक दाम पर बेची गई। इसका मतलब यह है कि बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच जिला अधिकारी के स्तर पर हो रही है। राम मंदिर ट्रस्ट का गठन उच्चतम न्यायालय के आदेश पर किया गया है, इसलिए उच्चतम न्यायालय के स्तर पर इसकी जांच होनी चाहिए।

प्रियंका ने कुछ भूखंड के कथित सौदों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया, भाजपा के नेता और अधिकारी जमीन की लूट में लगे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के पैसे का दुरुपयोग भाजपा, आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के नेताओं तथा अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, भगवान राम मर्यादा और नैतिकता के प्रतीक हैं। वह (भाजपा) भगवान के नाम पर भी भ्रष्टाचार कर रही है। पूरे देश की आस्था को चोट पहुंचा रही है।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जांच आदेश महज दिखावा है। प्रियंका ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जाती है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर सारी मान-मर्यादा को ताक पर रख कर राम मंदिर के चंदे की लूट का खेल’’ खेला जा रहा है पर साफ है कि इसे दरकिनार कर भाजपा नेताओं, उनके मित्रों व राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के नुमाइंदों द्वारा ‘‘चंदे की लूट’’ का यह खेल मोदी-आदित्यनाथ सरकारों की सरपरस्ती में खेला जा रहा है।

उन्होंने दावा किया, 2 करोड़ रुपये की ज़मीन को राममंदिर निर्माण ट्रस्ट को 26.50 करोड़ रुपये में बेचा गया, क्या इससे बड़ा ‘‘मंदिर की चंदा चोरी’’ का कोई सबूत हो सकता है। सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले में कानूनी कदम उठाने पर भी विचार होगा, लेकिन जनता की अदालत में इसकी लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी। राज्य सरकार ने भाजपा नेताओं और सरकारी अधिकारियों के रिश्तेदारों द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के पास कथित तौर पर जमीन हड़पने की खबरों की जांच के आदेश दिए हैं।

Related

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

BJP Vs Congress
राजनीति

‘राहुल गांधी भारत के बारे में घृणित विचार साझा करने से नहीं चूकते’, धर्मेंद्र प्रधान का हमला

April 21, 2025
waff bill
राजनीति

कांग्रेस वफ्फ बिल के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट

April 4, 2025
Mamata Banerjee
राजनीति

ममता ने महाकुंभ को बताया दिया ‘मृत्युकुंभ’

February 18, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में वाराणसी में 30 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास पर क्‍या-क्‍या बोले, जानिए इन पक्षों के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में वाराणसी में 30 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास पर क्‍या-क्‍या बोले, जानिए इन पक्षों के साथ

विपक्ष के सिलेबस में सिर्फ माफियावाद और परिवारवाद, वाराणसी के जनसभा में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विपक्ष के सिलेबस में सिर्फ माफियावाद और परिवारवाद, वाराणसी के जनसभा में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वाराणसी में सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सिगरा स्टेडियम में हुआ कई खेल का आयोजन

वाराणसी में सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सिगरा स्टेडियम में हुआ कई खेल का आयोजन

Discussion about this post

Recommended

Indian Industries Association

विद्युत कर्मियों की हड़ताल से उद्योग बेहाल

Vivah Muhurat

अगले हफ्ते बजने लगेगी शहनाई

यूपी में बुलडोजर का खौफ : आत्म समर्पण कर रहा हूं, गोली मत मारो..,

यूपी में बुलडोजर का खौफ : आत्म समर्पण कर रहा हूं, गोली मत मारो..,

3 years ago
Ramlala play Holi

रामलला 40 दिन खेलेंगे होली, नित्य लगाया जाएगा गुलाल

4 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने

हार्ट अटैक आए तो सीपीआर देकर तीन मिनट में बचा सकते जान

ललित चक्र के ग्रीष्मोत्सव में व‍िवि‍ध सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों की प्रस्‍तुत‍ि

योगी आदित्यनाथ के जन्‍मोत्‍सव को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की तैयारी

शिवम क्‍लब के रक्‍तदान श‍िवि‍र में 56 रक्‍तवीर पहुंचे

Trending

Geeta Samota
राष्ट्रीय

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

by BNPNEWS
May 20, 2025
0

BNP NEWS DESK। Geeta Samota सीआइएसएफ की सब इंस्पेक्टर गीता समोता ने 'एवरेस्ट फतह' कर इतिहास रच...

Geeta Samota

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

May 20, 2025
Sharmila Tagore, Simi Grewal

कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल

May 20, 2025
Jayant Narlikar

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

May 20, 2025
open chess tournament

महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने

May 19, 2025

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास
  • गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास
  • कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?