BNP NEWS DESK। covid variants भारत में कोविड-19 के नए वेरिएंट एनबी.1.8.1 का एक मामला और एलएफ.7 वेरिएंट के चार मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार ये वैरिएंट अधिक खतरनाक नहीं हैं। चिंता की बात नहीं है। दोनों वैरिएंट पर डब्ल्यूएचओ की नजर है, क्योंकि इन वेरिएंट के कारण चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में कोविड मामले बढ़ रहे हैं।
covid variants भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकाग) के डाटा के अनुसार अप्रैल में तमिलनाडु में एनबी.1.8.1 का एक मामला मिला। मई में गुजरात में एलएफ.7 के चार मामले पाए गए। 19 मई तक, देश में कोविड के 257 सक्रिय मामले थे। भारत में सबसे अधिक जेएन.1 वेरिएंट के मामले मिले हैं जो जांच किए गए नमूनों का 53 है। बीए.2 के 26 प्रतिशत और ओमिक्रान सबलाइनेज के 20 प्रतिशत मामले हैं।
दिल्ली में कोविड के 23 नए मामले दर्ज किए गए, आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में चार मामले सामने आए हैं। तेलंगाना में एक मामले की पुष्टि हुई है। बेंगलुरु में नौ महीने का बच्चा जांच में संक्रमित पाया गया है। केरल में मई में अब तक 273 मामलों का पता चला है।
















Discussion about this post