पति को टुकड़े-टुकड़े कर सीमेंट से ड्रम में जमाया

SHARE:

murder in meerut

BNP NEWS DESK। murder in meerut लंदन से मेरठ लौटे सौरभ को क्या पता था कि पत्नी मुस्कान के जिन कोमल हाथों को थामा था, वो उसके खून से हाथ धोने के लिए तड़प रहे हैं। मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सोते समय सौरभ की छाती को चाकुओं से छलनी कर दिया।

murder in meerut  पति हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा। तलाक देकर पत्नी को मुक्त करने की कसम खाता रहा, लेकिन कातिलों ने बड़ी बर्बरता से कटर से गर्दन और दोनों हाथ काटकर अलग कर दिए।
इतने से भी मन नहीं भरा तो शव के टुकड़ों को कमरे में रखे एक ड्रम में भरकर सीमेंट से जमाकर बंद कर दिया। संवेदनहीनता ऐसी कि अगले दिन प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई।
13 दिन बाद शिमला से लौटने पर मंगलवार शाम हत्या का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। घर के अंदर से ड्रम बरामद कर सीमेंट हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता न मिलने पर ड्रम को ही पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। वहां ड्रम को करीब 20 मिनट तक दो कटर से काट कर शव के टुकड़े निकाले गए।

सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। 2016 में मुस्कान के साथ प्रेम विवाह किया। दोनों के स्वजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इस बीच सौरभ ने मर्चेट नेवी की नौकरी छोड़ दी। घर में विवाद होने पर परिवार ने उसे बेदखल कर दिया। murder in meerut

बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा

दोनों किराए के मकान में रहने लगे। 2019 में मुस्कान ने बेटी पीहू को जन्म दिया। 2023 में सौरभ लंदन के एक माल में सेल्स मैनजर की नौकरी करने लगा। 26 फरवरी को सौरभ लंदन से घर आया था। 28 को पीहू का जन्मदिन मनाया। सौरभ के लंदन जाने के बाद मुस्कान का साहिल से प्यार हो गया। सौरभ को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो विवाद होने लगा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

ऐसे हुआ हत्याकांड का पर्दाफाश

सौरभ के बैंक खाते में छह लाख रुपये थे। वह रकम मुस्कान और साहिल निकाल नहीं पा रहे थे। शिमला से लौटने के बाद मुस्कान ने मायके में मां कविता रस्तोगी से बैंक खाते से रकम निकालने के लिए मदद मांगी और हत्या की बात बता दी। कविता ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

रात भर कत्ल से काली रही रात

हत्या की योजना पहले से ही कर ली गई थी। साहिल सीमेंट भी पहले से खरीदकर ले आया था। चार मार्च की रात मुस्कान ने प्रेमी साहिल को गुपचुप अपने घर बुलाया। रात के अंधेरे में छुपकर खड़ा रहा। सौरभ के सोने का इंतजार किया गया।
रात करीब 11 बजे सौरभ के सो जाने पर मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव के टुकड़े प्लास्टिक के ड्रम में डालने के बाद ऊपर से सीमेंट पानी में घोलकर डाल दिया। दो बजे के बाद साहिल और मुस्कान दोनों ही घर पर सोए। सुबह शिमला निकल गए। murder in meerut

पति का कत्ल कर शिमला के मंदिर में शादी की

सौरभ का कत्ल करने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ शिमला चली गई। वहां पर दोनों ने मंदिर में शादी की। उसके बाद हनीमून मनाने के लिए मनाली चले गए। पहले से ही दोनों ने आनलाइन होटल बुक कर लिया था। murder in meerut
इससे पहले शादी और हनीमून के लिए आबूलेन से कपड़ों की खरीदारी की थी। शिमला व मनाली में दोनों ने बीयर और वाइन पी। सोमवार को वापस लौटे और अपने-अपने घर चले गए थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather