वाराणसी में ओवर लोड नाव ने मारी टक्कर

SHARE:

boat accident in varanasi

BNP NEWS DESK।  boat accident in varanasi वाराणसी में गंगा में शुक्रवार को दो नाव की टक्कर हो गई। ओवर लोड बड़ी नाव की टक्कर से छोटी नाव में पानी भर गया। किसी तरह उस पर सवार छह लोगों को बचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार असी घाट से एक बड़ी नाव लगभग 55 से 60 लोगों को लेकर मणिकर्णिका घाट गंगा दर्शन को गई। वहां से वापस असी घाट लौट रही थी। इसी बीच मान मंदिर घाट से गंगा पार 6 लोगों को स्नान कराने गई छोटी नाव वापस लौट रही थी। बड़ी नाव ने छोटी नाव को टक्कर मार दी।

इससे नाव क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें पानी भरने लगा। इसके बाद किसी तरह से चार लोगों को बड़ी नाव पर चढ़ाया गया। दो लोग छोटी नाव पर ही भरे पानी में डूबने लगे। उन्हें भी निकाल कर अस्पताल भेजा गया। लेकिन वह अस्पताल जाने की बजाय अपने को ठीक बताकर कहीं और चले गए। इस दौरान जल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों नाव संचालकों को पकड़ कर थाने ले गई है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather