वाराणसी में ओपन शतरंज प्रतियोगिता 12 जनवरी को

SHARE:

Chess tournament

BNP NEWS DESK। Chess tournament रविवार 12 जनवरी 2025 को राम कटोरा स्थित श्री अन्नपूर्णा बैंक्वेट हाल वाराणसी में एसकेवीटी किंग्स चेस अकादमी द्वारा स्व प्रयागनाथ झुनझुनवाला मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से खिलाडियों के खेलने की पुष्टि हो चुकी है।

जिसमें दिल्ली के अंतराष्ट्रीय मास्टर आर्यन वार्ष्णेय, कानपुर के कैंडिडेट मास्टर दीपक कटियार, लखनऊ के वरिष्ठ अंतराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी आरिफ अली प्रयागराज के अंतराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी धीरज सक्सेना, प्रयाग राज के ही उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के अंतराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शिवाय सिंह उम्र 7 वर्ष, कनाडा में जन्मे मास्टर अर्श सिंह उम्र 8 वर्ष कनाडा से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आ रहे है।

वाराणसी के होनहार खिलाड़ियों सहित कुल 200 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे ,प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये है। वाराणसी में प्रथम बार इतनी बड़ी पुरस्कार राशि की प्रतियोगिता होने जा रही।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक की भूमिका में अंतराष्ट्रीय निर्णायक लखनऊ के हेमंत शर्मा होंगे। फिडे ऑर्बिटर अमन गुप्ता उप निर्णायक होंगे। यह जानकारी एसकेवीटी के अध्यक्ष डॉ श्वेता भारती और आयोजक सचिव विनीत राज तिवारी ने दी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather