यात्रा अगर हम निकालें तो उनके पेट में दर्द होता है : गिरिराज सिंह

SHARE:

Giriraj Singh

BNP NEWS DESK।  Giriraj Singh कालीन एक्सपो के उद्घाटन के लिए एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने बहराइच की घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कठघरे में खड़ा किया। बोले, मैं अखिलेश से कहना चाहता हूं कि आपके पिता ने हिंदुओं को गोलियों से भून दिया। देश का बंटवारा हिंदू-मुसलमान के आधार पर क्या इसीलिए हुआ था कि बहराइच में हम रूट देखकर जुलूस निकालें नहीं तो मूर्ति विसर्जन में गोलियां खानी पड़ेंगी?
Giriraj Singh  गिरिराज सिंह ने कहा कि सपा-कांग्रेस की साजिश है, तभी बांग्लादेश जैसी घटना पर इन लोगों की जुबान नहीं खुलती है। लोकसभा चुनाव के बाद भले ही सपा सोचती हो कि उसकी ताकत बढ़ गई, लेकिन हमारे लिए दुर्गा विसर्जन में गोलियां चलना आत्मरक्षा व सम्मान पर ठेस है।

एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में जब भी कोई यात्रा निकलती है तो किसी को कोई दर्द नहीं होता, लेकिन वही यात्रा अगर हम निकालें तो उनके पेट में दर्द होता है। लेबनान में नसरुल्ला की मौत होती है तो पेट में दर्द बिहार, यूपी, बंगाल सभी जगह होता है, लेकिन हमको कष्ट कभी नहीं होता है। उनका राजनीतिक एजेंडा हैं मुसलमान वोट बैंक जोड़ने की राजनीति करो।

वाराणसी  धार्मिक स्थलों के नाम पर पूरे विश्व में जाना जाता है

गिरिराज सिंह ने कहा कि वाराणसी काशी धार्मिक स्थलों के नाम पर पुरे विश्व में जाना जाता है यहीं नहीं काशी बनारसी साड़ी के कारोबार के लिए भी जाना जाता है जबकि भदोही को पुरे दुनिया में कारपेट की नगरी के नाम से जाना जाता है भारत सरकार ने यह तय किया है कि हम एक सौ बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट करेंगे उसमें कारपेट की भूमिका बहुत ही जबरदस्त होगी।

Giriraj Singh   जिस तरह से ग्रोथ हो रहा है वह ग्रोथ हमें आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। वहीं उन्होंने कहा कि भारत का दुनिया भर में एक्सपोर्ट में 40% की अभी तक हिस्सेदारी ले रहीं है जिसे हम आगे चलकर 50% तक ले जाएंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather