भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर अपनी स्थिति को मजबूत किया

SHARE:

india bangladesh test

BNP NEWS POST।  india bangladesh test कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत की बांग्लादेश पर अद्भुत विजय सिर्फ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए नहीं थी, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत करने के लिए भी थी। वर्षा प्रभावित मुकाबले में जब भारतीय टीम को मौसम का साथ मिला तो उसने टेस्ट मुकाबले को टी-20 अंदाज में खेलते हुए ढाई दिन के खेल में ही जीत अपने नाम कर ली।

india bangladesh test  टेस्ट इतिहास में भारत ने अब तक की सबसे आक्रामक शैली में खेलते हुए ट्राफी अपने नाम करने के साथ ग्रीन पार्क पर 41 वर्षों से चले आ रहे जीत के रिकार्ड को कायम रखा। भारत की इस जीत में बने रिकार्ड और टीम की शैली के कई मायने हैं। जो डब्ल्यूटीसी में उनके लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे। कानपुर में बांग्लादेश पर जीत हासिल करते ही भारत डब्ल्यूटीसी तालिका में फिर शीर्ष पर काबिज हो गया।

बांग्लादेश  233 रनों पर आल आउट

ग्रीन पार्क में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए वर्षा बाधित मुकाबले में बांग्लादेश को 233 रनों पर आल आउट कर दिया। इसके बाद टेस्ट में टी-20 अंदाज में खेलते हुए भारतीय टीम ने 34.4 ओवर में 285 रन बनाकर बांग्लादेश पर बढ़त हासिल कर पारी घोषित कर दी। india bangladesh test

मैच के निर्णायक दिन भारत ने मेहमान बांग्लादेश के आठ विकेट 120 रन पर गिराकर जीत के लिए मिले 95 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट के नुकसान पर 17.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश के छह बल्लेबाज दहाई के आकड़े तक नहीं पहुंच सके। जीत में जहां भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा, वहीं गेंदबाजों ने बंगलादेश को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

दूसरी पारी में विराट और यशस्वी जमे

टेस्ट मैच की पहली पारी में 72 रन बनाने वाले यशस्वी दूसरी पारी में भी डटे रहे। जीत के लिए मिले 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका कप्तान रोहित (8) के रूप में लगा। रोहित आठ रन बनाकर मेहदी हसन का शिकार हुए। इसके बाद यशस्वी का साथ देने आए शुभमन गिल (6) रन पर मेहदी हसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। india bangladesh test

34 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद यशस्वी और विराट ने तेजी से खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। यशस्वी ने 45 गेंदों में आठ चौके व एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। हालांकि उनके आउट होने के बाद विराट (29) और रिषभ पंत (4) ने टीम को जीत दिलाई। इससे पहले चौथे दिन के दो विकेट पर 26 रन से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश को दिन के तीसरे ओवर में ही अश्विन ने सबसे बड़ा झटका दिया। अश्विन ने (2) के निजी स्कोर पर हक को लेग स्लिप पर राहुल के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई।

अश्विन ने की मुरलीधरन की बराबरी

टेस्ट सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर आफ द सीरीज और यशस्वी जायसवाल को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। अश्विन सीरीज में खेले गए दो मैच में 114 रन बनाने के साथ ही 11 विकेट चटकाए। india bangladesh test

वहीं, यशस्वी ने ग्रीन पार्क टेस्ट की पहली पारी में 72 और दूसरी पारी में 51 रन बनाकर टीम को अहम मुकाबले में अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके साथ ही दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल करने वाले अश्विन 11वीं बार सीरीज में मैन आफ द सीरीज बने। कानपुर में अश्विन ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली। अश्विन ने इमरान खान, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली, आस्ट्रेलिया के स्पिनर शेन वार्न, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ दिया।

 

180 टेस्ट मैच जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा भारत

ग्रीन पार्क टेस्ट में भारत की जीत कई रिकार्ड की साक्षी रही। टेस्ट में टी-20 से भी तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का रिकार्ड भारत ने पहली पारी में बनाया। वहीं, दूसरी पारी में जीत हासिल करने ही भारत विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

भारत ने 581 टेस्ट मैच में 180 में जीत और 178 में हार मिली। भारत 222 ड्रा मुकाबले खेल चुका है। जबकि एक मुकाबला उनका टाई हुआ। भारत से आगे 414 टेस्ट जीत के साथ आस्ट्रेलिया पहले, 387 जीत के साथ इंग्लैंड दूसरे और 183 जीत हासिल कर वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर है।

सबसे कम गेंदों में टेस्ट मैच जीत (दोनों पारियां)

कुल गेंद, मैच, स्थान, वर्ष

276, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, 1935
281, भारत बनाम द. अफ्रीका, केपटाउन, 2024
300, द. अफ्रीका बनाम जिंबाब्वे, केपटाउन, 2005
312, भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर, 2024
327, आस्ट्रेलिया बनाम द. अफ्रीका, मेलबर्न, 1932

टेस्ट मैच में टीम द्वारा सर्वोच्च रन रेट

7.36, भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर, 2024
6.80, द. अफ्रीका बनाम जिंबाब्वे, केपटाउन, 2005
6.73, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी, 2022
6.43, इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, लार्ड्स, 2023
5.73, इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, चेस्टर ली स्ट्रीट, 2005

 

2022 जून से अब तक 16 टेस्ट मैचों में दोनों पारियों ने एक टीम ने पांच रन प्रति ओवर से ज्यादा से रन बनाए हैं, जिनमें से छह बार इंग्लैंड और एक बार भारत ने ऐसा किया है

 

कम से कम दो दिन खेल नहीं होने के बाद टेस्ट जीत

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, डुनेडिन, 1955
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, हेडिंग्ले, 1958
इंग्लैंड बनाम द. अफ्रीका सेंचुरियन, 2000
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन, 2001
न्यूजीलैंड बनाम वेलिंगटन, 2019
न्यूजीलैंड बनाम भारत, साउथैंप्टन, 2021
इंग्लैंड बनाम द. अफ्रीका, द ओवल, 2022
भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर, 2024

भारत में टेस्ट में सर्वाधिक रन रेट

4.39, भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर, 2024
4.13, भारत बनाम श्रीलंका, चेन्नई, 1982
4.12, भारत बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018
4.10, भारत बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2013
4.01, भारत बनाम बांग्लादेश, कोलकाता, 2019
4.00, भारत बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2018

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather