बेंगलुरु में महिला के 59 टुकड़े करने वाले की पहचान हुई

SHARE:

murder in mainpuri

BNP NEWS DESK । Bengaluru incident बेंगलुरु के एक घर में 165 लीटर के फ्रिज में रखे मिले 29 वर्षीय महिला के शव के 59 टुकड़ों का मामला अब खुलने ही वाला है। कर्नाटक के गृह मंत्री पी.परमेश्वरा ने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल व्यक्ति की पहचान हो गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बंगाल के एक व्यक्ति की पहचान मुख्य संदिग्ध के तौर पर की है, जो बेंगलुरु में ही रह रहा है।

Bengaluru incident राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी पुलिस को इस बर्बर हत्याकांड की जांच को तेज करके जल्द हत्यारे को पकड़ने के निर्देश दिए।
बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी.दयानंद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्य संदिग्ध को पकड़ने के लिए ट्रैकिंग जारी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ेगी।

पति व परिवार के अन्य सदस्यों ने तीन और लोगों पर शक जताया

 

मारी गई महिला के अलग रह रहे पति हेमंत दास के आरोपों पर अशर्रफ से पुलिस ने पूछताछ की है जो बेंगलुरु के नीलमांगला में रहता है। पति व परिवार के अन्य सदस्यों ने तीन और लोगों पर शक जताया है।

पुलिस ने इस सभी से पूछताछ करके उन्हें जाने दिया। फ्रिज को भी फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। स्वजनों ने महालक्ष्मी की अस्थियों को कन्याकुमारी में विसर्जित किया, ताकि दर्दनाक मौत पाने वाली पीडि़ता की आत्मा को शांति मिले। महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस से तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। Bengaluru incident

शव फ्रिज में पचास से अधिक टुकड़ों में मिला

विगत 21 सितंबर को बेंगलुरु के व्यालिकवल के विनायक नगर स्थित फ्लैट में महालक्ष्मी का शव उसी के फ्रिज में पचास से अधिक टुकड़ों में मिला जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। घर से दो दिनों से बदबू आने की पड़ोसियों की शिकायत पर महालक्ष्मी की मां और बड़ी बहन उसके घर पहुंचे और वहां यह भयानक दृश्य देखकर तत्काल पुलिस को बुलाया।

पुलिस के अनुसार फ्रिज चालू हालत में था, इसके बावजूद शव बहुत हद तक डीकंपोज हो गया था। इसलिए हत्या करीब एक पखवाड़े पहले हो चुकी थी। विगत रविवार को भाजपा की प्रदेश इकाई ने विरोध प्रदर्शन करके कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाया था कि उनकी नीतियों के कारण ही कन्नड़ लोग अब वहां सुरक्षित नहीं हैं। कर्नाटक भाजपा ने एक्स पर पोस्ट करके आरोप लगाया कि अशर्रफ ने महालक्ष्मी की हत्या की है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather