जौनपुर में चाय के 16,950 रुपये न देने पर बैंक प्रबंधक के खिलाफ धरने पर बैठा विक्रेता

SHARE:

tea seller

BNP NEWS DESK। tea seller स्टेट बैंक की बदलापुर शाखा के प्रबंधक पर एक चाय विक्रेता ने बकाए के 16,950 रुपये न देने का आरोप लगाते हुए बीते मंगलवार को बैंक के सामने धरने पर बैठ गया। किसी ने धरने का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह बात चर्चा में आई। पुलिस ने चाय विक्रेता संदीप निगम को बुलाकर पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। इसके बाद 21 जून को शाखा प्रबंधक की ओर से आधी धनराशि देने की बात कहकर धरना खत्म कराया गया।

tea seller  बदलापुर कोतवाली के समीप संदीप निगम गुमटी में चाय की दुकान चलाते हैं। वह सौ मीटर दूर स्टेट बैंक की शाखा में भी चाय देते थे। उनका आरोप है कि एक फरवरी, 2022 से बैंककर्मियों को चाय पिलाते आ रहे हैं। हर माह चाय का बिल देते थे तो शाखा प्रबंधक आनंद शेखर की ओर से कहा जाता था कि आडिट हो रही है। इसके बाद भुगतान हो जाएगा।

शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण

धीरे-धीरे बकाया बढ़कर 16,950 रुपये हो गया। इसी बीच शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण प्रयागराज के लिए हो गया। मंगलवार को जब शाखा प्रबंधक का विदाई समारोह परिसर में आयोजित किया गया तो संदीप अपना बकाया मांगने पहुंचे। उनका कहना है कि तब शाखा प्रबंधक ने किसी बकाए से इन्कार कर दिया।

डायल-112 पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को

तब संदीप ने शाम चार बजे डायल-112 पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर प्रबंधक ने आधी धनराशि का भुगतान करने की बात कही। इसके बाद भी जब भुगतान नहीं किया तो संदीप शाम को बैंक के सामने ही धरने पर बैठ गए। सात बजे तक धरने पर बैठे रहे। तब शाखा प्रबंधक की ओर से 21 जून को भुगतान करने की बात कही गई। इस संबंध में निवर्तमान शाखा प्रबंधक आनंद शेखर ने आरोपों को निराधार बताया।

कहा कि कोई चाय विक्रेता 16 हजार रुपये की चाय का पैसा दो वर्ष तक क्यों छोड़ेगा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट को भी फर्जी करार दिया। वहीं, नवागत शाखा प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि अभी मैं नया आया हूं। बकाए को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी करता हूं। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather