BNP NEWS DESK। Afzal Ansari गाजीपुरलोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद व सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत भी चुनाव प्रचार में उतर गई है। वह महिला टोली के साथ सोमवार को पवहारी बाबा वार्ड के आदर्श बाजार में घूमीं। सबसे पहले सदर विधायक जैकिशन साहू से मुलाकात की।
Afzal Ansari इसके बाद महिलाओं के साथ घर-घर जनसंपर्क किया। सपा के जिला कार्यालय पर महिलाओं के साथ बैठकर चुनाव की रणनीति तैयार की। आदर्श बाजार के शिवमंदिर में पूजा भी की, जिसकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इसके अलावा मंदिर में शिवचर्चा कर रही महिलाओं के साथ बैठीं। शाम को कुर्था में बैठक को संबोधित किया। Afzal Ansari
गैंगस्टर मामले में सांसद के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई की दो मई को ताऱीख लगने के मात्र पांच दिन पहले बेटी के चुनाव मैदान में उतरने से जनपद का सियासी पारा चढ़ गया है। हाईकोर्ट से इस मामले में 30 जून तक फैसला आना तय माना जा रहा है। सपा ने अफजाल अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन कोर्ट के फैसले पर सबकी नजर है।






