स्त्री रोगों के दूरबीन से ऑपरेशन पर मंथन करेंगे देश-विदेश के स्त्री रोग विशेषज्ञ

SHARE:

gynecology conference

BNP NEWS DESK। gynecology conference इंडियन एसोसिएशन ऑफ गाइनेकोलॉजिकल एंडोस्कोपिस्ट्स (आईएजीई) तथा वाराणसी आब्स एन्ड गायनी सोसायटी (वीओजीएस) के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च 2024 से होटल ताज गंगेज में ‘स्त्री रोगों का दूरबीन से ऑपरेशन एवं उपचार’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जो 17 मार्च 2024 तक चलेगा।
gynecology conference आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ नीलम ओहरी ने उक्त जानकारी दी और बताया कि इस सम्मेलन में देश के प्रमुख स्त्री रोग चिकित्सक तो भागीदारी करेंगे ही, साथ ही विदेश के नामी गिरामी स्त्री रोग विशेषज्ञ भी अपना अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से आईएजीई के प्रेसिडेंट डॉ पण्डित पालस्कर, नवनिर्वाचित प्रसिडेंट अतुल गनात्रा, फाग्गसी के प्रेसिडेंट डॉ जयदीप टांक, इसार प्रेसीडेंट डॉ अमित पटकी के अलावा कई स्त्री रोग विशेषज्ञ भागीदारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ 15 मार्च 2024 को सुबह 10 बजे होटल दी ताज गंगेज, नदेसर, वाराणसी में होगा। इसके पूर्व उसी दिन सुबह 8.30 बजे सिगरा स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में स्त्री रोगी का दूरबीन से ऑपरेशन होगा जिसका सजीव प्रसारण होगा जिसे आयोजन स्थल होटल ताज गंगेज में भी दिखाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न विषयों पर कई कार्यशालाएं आयोजित होंगी जिसमें देश विदेश से आये स्त्री रोग विशेषज्ञ अपना अनुभव बांटेंगे और कुछ टिप्स भी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रमुख कार्यशाला इंडोस्कोपिक सर्जरी पर होगी जिसका सजीव प्रसारण भी होगा। इसके अलावा बांझपन, अल्ट्रासाउंड, एम्ब्रियोलोजी तथा व्यक्तिगत हस्त प्रशिक्षण पर आधारित कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी।

उन्होंने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य गायनी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक विधा में होने वाले अभिनव प्रयास, तकनीकी विकास, कौशल विकास और शोधपरक कार्यों के बारे में बताना है। इसका लाभ नए चिकित्सकों को देने और नई खोज और परिवर्तनों की जानकारी जनता तक पहुंचाना भी है। इसके साथ ही एंडोस्कोपी विधा का प्रचार-प्रसार करना भी है। मुझे विश्वास है की मीडिया इसमें भरपूर सहयोग करेगी।

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, शोध परक पेपर प्रेजेंटेशन, वाद विवाद पर आधारित कार्यशालाएं होंगी। सम्मेलन के तीसरे दिन समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
सम्मेलन में इसरायल के डॉ रॉय माशियेक, इंडोनेशिया के डॉ फेरी दरमवान, डॉ इचनन्दी रचमन व डॉ सूर्य आदि प्रमोनो प्रमुख रूप से भाग लेंगे।
इसके साथ ही कई क्षेत्रीय विशेषज्ञ भी अपना अनुभव साझा करेंगे। आयोजन समिति के सचिव डॉ लविना चौबे और डॉ श्रीकांत ओहरी हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather