लोक संस्कृति पुरस्कार से सम्मानित हुए असम और मणिपुर के कलाकार

SHARE:

North East

BNP NEWS DESK।  North East नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन पर विशाल भारत संस्थान द्वारा लमही के सुभाष भवन में आयोजित 5 दिवसीय सुभाष महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक राम कुमार ने सुभाष मन्दिर में माल्यर्पण किया एवं सुभाष ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

North East बाल आजाद हिन्द बटालियन की सेनापति दक्षिता भारतवंशी ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। मणिपुर और असम के कलाकारों ने लोकनृत्य कर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया।

कला और संस्कृति के माध्यम से दिलों को जोड़ा जा सकता है

इस अवसर पर अन्तर सांस्कृतिक संगोष्ठी में बोलते हुए अपर पुलिस महानिदेशक राम कुमार ने कहा कि कला और संस्कृति के माध्यम से दिलों को जोड़ा जा सकता है। नॉर्थ ईस्ट के लोगों ने अपनी कला के माध्यम से अपने संस्कृति का परिचय दिया। भारत की सांस्कृतिक एकता सबसे मजबूत है। कलाकार ही रिश्तों को बना सकते हैं।

एक दूसरे राज्यों से भवनात्मक सम्बन्ध विकसित करने और प्रत्येक तरह के संघर्ष खत्म करने में मदद मिलेगी। विविधता में एकता भारत की सांस्कृतिक पहचान रही है।

कलाकर हमारे संस्कृति के राजदूत

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के सपनों का भारत हम तभी पूरा कर सकते हैं जब उनके आदर्शों को हम आत्मसात कर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करें और इस कार्य को विशाल भारत संस्थान के द्वारा पूरे समर्पण भाव से किया जा रहा है।
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजीव ने कहा कि कलाकर हमारे संस्कृति के राजदूत हैं।

भक्ति भाव हो या भावना, कला के माध्यम से अभिव्यक्त होती है। काशी में हमेशा नॉर्थ ईस्ट के लोगों का सम्मान है। विशाल भारत संस्थान नार्थ ईस्ट को लोगों को भारत के मुख्य धारा से संस्कृति के माध्यम से जोड़ने का अभियान चलाएगा।

असम के कलाकारों ने बिहू नृत्य प्रस्तुत किया

असम के कलाकारों ने बिहू नृत्य प्रस्तुत किया। बिहू कलाकारों में चर्चिका चौधरी, नीतिक्षा दास, डिम्पी सैकिया, तोराली बोरा, डेजी लहकर, मुकुट तमुली, लख्य ज्योति नाथ, मनोज भुयान, लख्य ज्योति कलिता, गौतम ज्योति शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक राम कुमार ने प्रमाण पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया।

मणिपुर के कलाकारों ने पारम्परिक भेष भूषा में मणिपुरी नृत्य से सुभाष महोत्सव में चार चाँद लगा दिया। मणिपुर के कलाकारों में एम राजकमल, बिबे सिंह, टी पूर्णा जीत सिंह, बिसव ज्योति, उपासना देवी, प्रियदर्शिनी देवी, सुप्रिया देवी, मुतुम बिजोया, नेलो देवी, माला देवी, अन्ना देवी, प्रोनिता देवी को अपर पुलिस महानिदेशक रामकुमार ने शाल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

असम के स्टेट चेयरमैन नुरुल हक, जम्मू कश्मीर के स्टेट चेयरमैन डा. इशफाक हसन एवं उप्र के स्टेट चेयरमैन जय प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।
अन्तर सांस्कृतिक संगोष्ठी का संचालन विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डा. अर्चना भारतवंशी ने किया एवं धन्यवाद अनाज बैंक के डिप्टी चेयरमैन ज्ञान प्रकाश जी ने दिया।

इस कार्यक्रम में डा. कवीन्द्र नारायण, डा. निरंजन श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, नसीम रजा सिकरवार, अभिजीत बिसेन, नाजनीन अंसारी, डा. मृदुला जायसवाल, डा. नजमा परवीन, आभा भारतवंशी, नौशाद अहमद दूबे, मंजू कौशल, शंकर पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, सौरभ पाण्डेय, सत्यम, विवेक श्रीवास्तव, डा. धनंजय यादव, अनन्त अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें