महाराष्ट्र के पुणे में 42 साल के जोमैटो डिलीवरी बॉय ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, लड़की ने लिया ये एक्शन

SHARE:

Zomato Delivery Boy

BNP News Desk। Zomato Delivery Boy महाराष्ट्र के पुणे में जोमैटो डिलीवरी बॉय ने एक लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। 42 साल का रईस शेख ऑर्डर देने कोंढवा इलाके के अपार्टमेंट में गया था। जहां मौका पाकर उसने लड़की को पीछे से पकड़ लिया और गाल पर Kiss कर दिया। इसके बाद वह चला गया और लड़की को वॉट्सऐप पर मैसेज करने लगा। परेशान लड़की ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रईस को अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

पानी पीने के बहाने पकड़ा

घटना 17 सितंबर की है। 19 साल की यह लड़की कोंढवा के ही इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। उसने अपने लिए खाना ऑर्डर किया था। फूड डिलीवरी के बाद रईस ने बातों-बातों में लड़की से पानी मांगा और उसके माता-पिता के बारे में पूछा। लड़की ने उसे बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रहती है। इसके बाद रईस ने दोबारा पानी मांगा, लड़की जैसे ही मुड़ी, उसने पीछे से पकड़ लिया और जबरदस्ती Kiss कर लिया।

जाते-जाते बोला- अंकल हूं तुम्हारा

Zomato Delivery Boy इसके बाद वह जाने लगा, लेकिन जाते-जाते उसने लड़की से कहा कि वह उसके अंकल की तरह है। अगर उसे कभी भी किसी तरह की मदद की जरूरत पड़े तो वह बेझिझक उसे बोल सकती है। इसके बाद उसने लड़की को वॉट्स ऐप पर मैसेज भी किए, जिसके बाद परेशान होकर लड़की ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता के मुताबिक, पहले वह शेख के खिलाफ शिकायत करने से हिचकिचा रही थी, लेकिन जब वह उसे बार-बार मैसेज करने लगा तो उसने कोंढवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सरदार पाटिल ने बताया कि मामले में आगे की जाँच जारी है।

पुणे में हुई इस घटना से एक बार फिर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े गए हैं।। शहरों में बड़े पैमाने पर फूड डिलीवरी ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया जाता है। सवाल यह है कि क्या फूड डिलीवरी ऐप कंपनियाँ अपने कर्मचारियों के दस्तावेजों की जाँच करती हैं? साथ ही, क्या वे इन कर्मचारियों की पृष्ठभूमि और उनके बारे में जानते हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather